Tuesday, 01 September 2026
Breaking News
‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन फाजिल्का का गठन, एडवोकेट परवीन धन्जू बने प्रधान किराए के मकान से अवैध शराब की 90 पेटियां बरामद, पुलिस को चकमा दे आरोपी पति-पत्नी फरार, छापेमारी जारी राम लीला की तैयारियों को लेकर श्री सेवा समिति रामलीला सभा की बैठक "तीयां सौण दीयां" का शानदार आयोजन  भारत-पाक सरहद के नजदीक वृक्षों पर पक्षियों के लिए दाना सहित घोंसले लगाये असम और मणिपुर में NRC का मुद्दा फिर गरमाया "अश्लीलता" का दायरा और परिभाषा बदलने की ज़रूरत श्री शिव मंदिर, सेक्टर-39 डी में दिव्य गौ कथा एवं भजन संकीर्तन का आयोजन ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ?
चंडीगढ़ Trending

इन्वायरॉन्मेंट सोसायटी ने सुखना झील पर चलाया पर्यावरण संरक्षण जागरूकता अभियान

Read in:Hindi

चंडीगढ़,फेस2न्यूज

पर्यावरण दिवस के मौक़े पर द इन्वायरॉन्मेंट सोसायटी की ओर से सुखना झील पर पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें विशेष रूप से कॉलेज के छात्रों, पर्यावरण प्रेमी एन के झिंगन, यशपाल यादव, रविंद्र, भाजपा के मंडल प्रधान  वार्ड नंबर 2 राकेश शर्मा, स्नेहिल शर्मा, रोहन सिंह, हिमांशु, मोहित , दुष्यंत कुमार और मिसेज माई सिटी रनर अप  रहीं चांदनी शर्मा ने भाग लिया।

रोहन सिंह सेक्रेटेरी इन्वायरॉन्मेंट सोसायटी आफ़ चंडीगढ़ ने बताया इस वर्ष का थीम “ओन्ली वन अर्थ “ केवल एक पृथ्वी “ को ध्यान में रखते हुए मनाया जाएगा, जिसमें अलग अलग जगहों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।साथ ही साथ प्रयास रहेगा कि अधिक से अधिक लोगों से जुड़ा जाए और उन्हें पर्यावरण को बचाने के लिए प्रेरित किया जाए।