Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

होम्योपैथिक डॉक्टर एसोसिएशन के तीसरे संस्करण के आयोजन में एक्सेल फार्मा ने की शिरकत

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  दीपक सिंह /चंडीगढ़

होम्योपैथिक डॉक्टर एसोसिएशन के तीसरे संस्करण के आयोजन में एक्सेल फार्मा डेरा-बस्सी ने शिरकत की। एकता और सेवा के जज्बे से ओत-प्रोत होमियोपैथ-फिस्टा करनाल में आयोजित किया गया।

इस आयोजन में हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ के विभिन्न डॉक्टर ने हिस्सा लिया। होम्योपैथी में लोगों के बढ़ते विश्वास और रुझान को देखते हुए होम्योपैथिक डॉक्टर एसोसिएशन ने यह फैसला किया कि भव्य तरीके से होम्योपैथिक से जुड़े डॉक्टर को एक मंच पर एकत्र किया जाए ताकि उनके विषय में आने वाली समस्याओं और किसी नहीं तकनीक या दवाई का विश्लेषण कर उसे पर उचित वार्ता की जाए इसी संदर्भ में करनाल में आयोजित इस सम्मेलन में विभिन्न डॉक्टर ने अपनी अपनी राय शुमारी रखी और होम्योपैथी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए इसमें अपना संपूर्ण सहयोग देने का वादा किया।

सबको मालूम है कि एक्सेल फार्मा के एम. डी. दिवंगत डॉ अनुकांत गोयल पूरी शिद्दत और मेहनत के साथ होम्योपैथी के उत्थान के लिए प्रयासरत थे हालांकि उनका दुनिया से बहुत जल्दी चले जाना होम्योपैथी और इसके डॉक्टर के लिए एक बहुत बड़ा आघात है परंतु उनकी परंपरा को उनके दोनों पुत्र न केवल जीवित रखे हुए हैं बल्कि आगे भी बढ़ा रहे हैं।

एक्सेल फार्मा डेराबस्सी की तरफ से कनव गोयल (जनरल मैनेजर सेल्स)ऒर पद्मेश गोयल जी.एम. प्रोडक्शन ने हिस्सा लिया। दोनों ने कहा कि वह होम्योपैथिक को पूरी लगन से आगे बढ़ाएंगे और इस आयोजन में शामिल होकर खुशी महसूस की।

0 Comments