Wednesday, 14 October 2026
Breaking News
जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल
पंजाब Trending

बीएसएफ की सूझबूझ से सीमावर्ती लोगों से बरामद हुई हेरोइन, दो काबू, तीन फरार

Read in:Hindi

लीलाधर शर्मा /फाजिल्का

भारत-पाक सीमा के साथ लगती कंटीली तार (बाड़) के आसपास असामाजिक तत्वों की गतिविधियां देश को नुकसान पहुंचाती हैं, परंतु बीएसएपफ के जवानों की सूझ बूझ से सीमावर्ती क्षेत्र में रहने वाले दो तस्करों को काबू करके इनसे हेरोईन बरामद की।

द्वितीय कमान अधिकारी नरेश श्योराण ने बताया कि फाजिल्का सेक्टर की सीमावर्ती गांव टाहलीवाला के पास रात्रि गश्त के दौरान बीएसएफ की 52वीं बटालियन के सीमा प्रहरियों ने पांच लोगों को सेमनाले के पुल के पास घूमते हुए देख ललकारा, जिसे देख तीन लोग भागने में कामयाब हो गए जबकि दो लोगों को जिनके नाम अंग्रेज सिंह विक्रम सिंह जिला फाजिल्का को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनसे 540 ग्राम हेरोइन, एक ई मोबाइल एक अमेरिकी डॉलर बराबद हुआ और आगे की कार्रवाई जारी है।

बीएसएफ 52वीं बटालियन के कंपनी कमांडर महेंद्र सिंह व अन्य जवानों की ओर से तस्कर विरोधी चलाए अभियान की सराहना की जा रही है।

0 Comments