Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर में की गई भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति स्थापना

दीपक सिंह चण्डीगढ़

श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर, राम दरबार चण्डीगढ़ में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ व भगवान श्री द्वारकाधीश, डाली बाई, हरजी भाटी मूर्ति विधिविधान व पूजा, यज्ञ, प्राण प्रतिष्ठा मूर्ति स्थापना धूमधाम से श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव मंदिर फेस 2 रामदरबार चण्डीगढ़ में की गई।

लोकप्रिय कथावाचक पंडित धर्मेंद्र पांडे ने श्रीमद् भागवत कथा का भावपूर्ण तथा वितार, सरलता से कथा का व्यास पीठ से कथा सुनाई व‌ भजनों के माध्यम से कथा का गुणगान किया। धर्मेंद्र तिवारी व परिवार ने भगवान श्री द्वारकाधीश मूर्ति विधिविधान से पूजा यज्ञ करके श्री विष्णु अवतार बाबा रामदेव शिव मंदिर राम दरबार में भगवान श्री द्वारकाधीश, डाली बाई, हरजी भाटी की मूर्ति स्थापित की।

श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में भारी संख्या में महिलाएं व बच्चों ने कथा को प्रति दिन सुना व आनंद लिया। श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में चण्डीगढ़ भाजपा नेता संजय टंडन, मेयर सौरभ जोशी, पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर अनिल कुमार दुबे, पंजाब समाजिक समरसता संगठन प्रमुख विजय जिंदल, प्रधानाचार्य भारतीय आदर्श विद्यालय बुडैल श्रीमति ममता जिंदल, धर्माचार्य सम्पर्क प्रमुख चण्डीगढ़ महानगर अनूप सरीन, समाजिक समरसता मलोया प्रमुख राजिंदर कुमार, बाबा रामदेव जी के परम भक्त उतम जैन, श्री आदियोगी रामलीला कमेटी के निर्देशक अरूण, चण्डीगढ़ भाजपा के प्रदेश सचिव शशि शंकर तिवारी, श्री प्राचीन शिव मंदिर राम दरबार के चेयरमैन नाथूराम गुप्ता व बी. एन. तिवारी, कीर्तन मण्डली की प्रमुख निर्मला देवी, पूर्व पार्षद रामलाल बैरवा, गोगामेड़ी राम दरबार के प्रमुख व भगत दीपक राणा, चण्डीगढ़ कांग्रेस के नेता गुरूचरण, वार्ड अध्यक्ष सोनिया, विरेन्द्र राय, भाजपा चण्डीगढ़ के जिला अध्यक्ष रवींद्र मलिक, महामंत्री संदीप महाजन, मण्डल अध्यक्ष चंदन व सुरजीत सिंह, सूरज कुंड शिव मंदिर सैक्टर 45 से महासचिव विकेश कंवर, पंडित जितेंद्र पांडे, युवा संगठन राम दरबार से ऋषि शर्मा, अमर आस्था ग्रुप चण्डीगढ़ के प्रमुख अमरनाथ, विश्वकर्मा नगर के नगर कार्यवाह अधिवक्ता अशोक कवल, हरी, मुकेश, वन नेशन वन इलेक्शन सह संयोजक अजय सूद तथा भारी संख्या में महिलाएं व बच्चों तथा भगतों ने श्रीमद भागवत कथा को सुना तथा भगवान श्री द्वारकाधीश, बाबा रामदेव जी महाराज से आशीर्वाद लिया।

मंदिर प्रधान सेवक कुंदन बैरवा ने श्रीमद् भागवत कथा व मूर्ति स्थापना में सभी भगतों का धन्यवाद किया तथा निवेदन किया कि आप सभी इसी रूप से मंदिर कमेटी को सहयोग करते रहे। मंदिर प्रधान ने विशेष धन्यवाद आदरणीय पंडित धर्मेंद्र पांडे,धर्मेंद्र तिवारी व सभी मंदिर कमेटी पदाधिकारी व सदस्यों का धन्यवाद व्यक्त किया।

0 Comments