Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब Trending

पद का दुरुपयोग: पंजाब राज्य औद्योगिक निर्यात निगम का अधिकारी गिरफ़्तार

Read in:Hindi

(MOREPIC2)  (MOREPIC1)चंडीगढ़, फेस2न्यूज:

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने शनिवार को पंजाब राज्य औद्योगिक निर्यात निगम के कार्यकारी डायरैक्टर एस.पी सिंह को गिरफ़्तार किया है, जिस पर निगम के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलीभुगत करके रियलटर फर्म ‘गुलमोहर टाउनशिप प्राईवेट लिमटिड’ को एक औद्योगिक प्लाट के तबादले/विभाजन करने सम्बन्धी अनावश्यक लाभ पहुँचाने और सरकारी खजाने को भारी नुक्सान पहुँचाने के दोष अधीन मुकदमा दर्ज है। उसे कल स्थानीय अदालत में पेश किया जायेगा।

जानकारी देते हुये आज राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि इस आपराधिक मामले में पूर्व उद्योग मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा और निगम के अन्य अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध मोहाली स्थित एक औद्योगिक प्लाट में टाउनशिप स्थापित करने के लिए गुलमोहर टाउनशिप नाम की फर्म के नाम पर तबदील करने और प्लाटों में बाँटने की मंजूरी देने के दोष अधीन केस दर्ज किया गया है। इस केस में उक्त मुलजिमों के इलावा गुलमोहर टाउनशिप के तीन मालिकों/ भाईवालों को भी नामज़द किया गया है।
उन्होंने बताया कि इस सम्बन्ध में विजीलैंस ब्यूरो ने गुरूवार को पी. एस. आई. ई. सी. के 7 दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों को गिरफ़्तार करके तीन दिनों का पुलिस रिमांड ले लिया है। इन दोषियों में अंकुर चौधरी अस्टेट अफ़सर, दविन्दरपाल सिंह जीऐम (परसोनल), जे. एस भाटिया मुख्य जनरल मैनेजर (योजना), आशिमा अग्रवाल ए.टी. पी. (योजना), परमिन्दर सिंह कार्यकारी इंजीनियर, रजत कुमार डी. ए. और सन्दीप सिंह एस. डी. ई. शामिल हैं, जिन्होंने मिलीभुगत के साथ उपरोक्त रियलटर फर्म को अनावश्यक लाभ पहुँचाने में सहायता की। इन दोषियों में शामिल तेजवीर सिंह डीटीपी की पिछले समय के दौरान मौत हो गई जबकि भाई सुखदीप सिंह सिद्धू और रियलटर फर्म के डायरैक्टरों जगदीप सिंह, गुरप्रीत सिंह और राकेश कुमार शर्मा की गिरफ़्तारी होनी बाकी है।
इस मामले सम्बन्धी पी. एस. आई. ई. सी. के उक्त सभी दोषी अधिकारियों/कर्मचारियों और पूर्व मंत्री के इलावा गुलमोहर टाउनशिप के तीन डायरैक्टरों के विरुद्ध विजीलैंस ब्यूरो के थाना एस. ए. एस. नगर में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 13 (1) (ए), 13 (2) और भारतीय दंड संहिता धारा 409, 420, 465, 467, 468, 471, 120 बी के अंतर्गत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जायेगी।

0 Comments