Sunday, 11 October 2026
Breaking News
राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस के 25 साल पूरे; हर साल 250 स्कॉलरशिप देने और नेशनल रिसर्च प्लेटफॉर्म बनाने की घोषणा "नशा एवं टीबी मुक्त युवा" विषय पर आधारित एनएसएस सात-दिवसीय शिविर का समापन पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही
पंजाब Trending

कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को नौकरी से निकालना दुर्भाग्यपूर्ण : प्रो. लक्ष्मीकांता चावला

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज /अमृतसर

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं समाजसेवी प्रोफेसर लक्ष्मीकांता चावला ने पंजाब सरकार द्वारा रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त किए जाने के फैसले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम बेहद दुर्भाग्यपूर्ण, अन्यायपूर्ण और संवेदनहीन है, क्योंकि इससे हजारों परिवारों की रोज़ी-रोटी छिनने का खतरा पैदा हो गया है।

प्रो. चावला ने कहा कि रोडवेज के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारी लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर संघर्ष कर रहे थे। वे नियमितीकरण, समान काम के लिए समान वेतन और सेवा सुरक्षा की मांग कर रहे थे। लेकिन सरकार ने न केवल उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया, बल्कि उल्टा उन्हें नौकरी से निकालकर उनके परिवारों को आर्थिक संकट में धकेल दिया है। यह फैसला उन कर्मचारियों के साथ अन्याय है जिन्होंने वर्षों तक रोडवेज सेवा को चलाया और मुश्किल परिस्थितियों में भी अपनी ड्यूटी निभाई।

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को सम्मान और सुरक्षा देने के बजाय उनकी आवाज़ को दबाने का प्रयास कर रही है। चावला ने कहा कि यह कदम साबित करता है कि आम आदमी की सरकार कहलाने वाली सरकार आज वास्तव में कर्मचारियों और गरीब परिवारों के हितों की अनदेखी कर रही है। रोजगार देने के स्थान पर रोजगार छीनना किसी भी लोकतांत्रिक सरकार के सिद्धांतों के विरुद्ध है।

उन्होंने मुख्यमंत्री और परिवहन विभाग से मांग की कि इस निर्णय को तुरंत वापस लिया जाए, सभी कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को पुनः बहाल किया जाए और उनकी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाए। 

0 Comments