Friday, 17 July 2026
Breaking News
चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण 'संयुक्त पौधारोपण अभियान' का सफल आयोजन "हम उस देश के वासी हैं जिस देश में गंगा बहती है" ओआरसी सैनिक एकेडमी में नए शैक्षणिक सत्र का भव्य आगाज, गर्मजोशी से हुआ छात्रों का स्वागत बरनाला जेल में "रेडियो स्टेशन उजाला" शुरू, रेडक्रॉस की पहल से कैदियों की मेंटल हेल्थ में "उजाला" आएगा: डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह 38 चिकित्सा अधिकारी प्रमोट होकर बने वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी "बड़े बे आबरू हो कर तेरे कूचे से हम निकले"
पंजाब Trending

घर में रख रहें है नौकर- तो पहले करवा लें पुलिस वेरिफिकेशन

बिना पुलिस वेरिफिकेशन हो सकता है कोई बड़ा कांड, मालकिन को अधमरा कर नौकर घर से कैश और सोने चांदी के गहने लेकर फरार, पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच, महिला निजी हस्पताल में उपचाराधीन

दीपक सिंह/खरड़ 

अगर आपने किसी अंजान को अपने घर में नौकरी पर रखा हैं, तो सावधान हो जाइए और तुरंत ही इसकी पुलिस वेरिफिकेशन करवा लें। अन्यथा आप किसी मुसीबत में पड़ सकते है। चंडीगढ़ से सटे खरड़ में एक नौकर द्वारा दिनदहाड़े लूट करने की वारदात सामने आई है। खरड़ की हाउसिंग सोसायटी में 5 दिन पहले काम पर रखे गए एक नौकर ने मालकिन को घर में अकेला पाकर उसपर बेरहमी से हमला किया और उसे अधमरी हालत में छोड़ घर मे रखा कैश, सोना-चांदी और हीरे के आभूषण लेकर फरार हो गया है। महिला के पति ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी है और पत्नी को इलाज के लिए निजी अस्पताल में दाखिल करवा दिया है। यहाँ महिला उपचाराधीन है। पुलिस ने आरोपी नौकर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

महिला के पति इनाम साबिर सुपुत्र रफीक अहमद के अनुसार वो अपनी पत्नी शबनम के साथ पिछले कई वर्षों से मकान नम्बर 672 शिवालिक सिटी खरड़ में रह रहे हैं। उनका निज्जर चौक के पास शबनम आयुर्वेद नाम से क्लिनिक है। करीब 5-6 दिन पहले, हमने अपने घर में कुछ काम करने के लिए बिहार के रहने वाले हीरा लाल साहनी उर्फ ​​हैरी नाम के एक नौकर को रखा था। 14 मई की सुबह करीब 06.30 बजे मैं हर दिन की तरह जिम जाने के लिए अपने घर से निकला था और मेरी पत्नी शबनम घर पर सो रही थी और नौकर हीरा लाल बताए गए किचन में काम कर रहा था।

जब मैं करीब 08.10 बजे जिम से लौटा तो घर में कोई नौकर नहीं था और पत्नी का बेडरूम अंदर से बंद था और अंदर से मेरी पत्नी के रोने की आवाज आ रही थी, मैंने अपनी पत्नी से ताला खोलने को कहा। जिसने कहा कि मैं उठने की हालत में नहीं हूं, तुम ताला तोड़कर अंदर आ जाओ। फिर मैंने अपने पड़ोसी की मदद से बेडरूम की कुंडी तोड़ी और अंदर गया तो मेरी पत्नी बाथरूम में खून से लथपथ पड़ी थी और खून बिस्तर और फर्श और बेडरूम में अन्य जगहों पर बिखरा हुआ था।

जब मैंने अपनी पत्नी को संभाला तो उसके सिर और शरीर पर बहुत सारे निशान थे, जिसने मुझे बताया कि नौकर हीरालाल साहनी उर्फ ​​हैरी ने उसे बेलन से पीट पीटकर घायल कर दिया है और घर में पड़ी नकदी, सोने-चांदी के गहने और मोबाइल फोन लेकर भाग गया है। फिर मैंने अपनी पत्नी को अपनी कार में बिठाया और इलाज के लिए मैक्स अस्पताल फेज 6 मोहाली लाया। जहां मेरी पत्नी का इलाज चल रहा है। जो फिलहाल बयान देने में असमर्थ है।

इनाम साबिर ने आगे बताया कि उन्होंने थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी है। पुलिस ने मामले की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साबिर ने पुलिस से मांग की है कि नौकर हीरा लाल साहनी उर्फ ​​हैरी, निवासी बिहार के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। वो पैसे और सोने-चांदी के गहनों के बारे में बाद में विवरण पेश करेंगे।