Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

केपीएल लेजेंड्स सीजन-2: किन्नौर वॉरियर्स के डा. प्रेम ने की सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी

खूब बोला एसएस नेगी और विजू नेगी का बल्ला, -लगातार दो मैच जीतकर शिखर पर टीम वॉरियर्स

रिकांगपिओ।

किन्नौर प्रिमियर लीग लेजेंड्स क्रिकेट चैंपियनशिप में इस बार किन्नौर वॉरियर्स की टीम आक्रामक मुद्रा में दिखाई दे रही है। सोमवार को किन्नौर के छोल्टू मैदान में आयोजित तीसरे दिन के पहले मैच में किन्नौर वॉरियर्स की टीम ने किन्नौर सुपर स्ट्राइकर्स को पस्त कर दिया। किन्नौर वॉरियर्स की ओर से सलामी बल्लेबाज विजू नेगी और एसएस नेगी के बल्ले से रनों की बौछारें होती रही, तो इसी टीम के गेंदबाज डा. प्रेम नेगी की बेहतरीन गेंदबाजी से किन्नौर सुपर स्ट्राइकर्स की सर्जरी कर टीम को जीत दिलाने में कोई कसर नहीं छोड़ी।

डा. प्रेम ने चार विकेट ली और उन्हें मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। किन्नौर वॉरियर्स के सलामी बल्लेबाज एसएस नेगी ने 27 गेंदों में 42 और विजू नेगी ने 29 गेंदों में 37 रनों की बेहतरीन पारी खेली। उसके बाद मुकेश बोरिस ने 15 गेंदों में 24 और केके नेगी ने 8 गेंदों में 21, सन्नी नेगी ने 7 बॉल में 9 और डा. प्रेम नेगी ने 4 बॉल में 6 रनों का योगदान दिया।

किन्नौर वॉरियर्स ने 15 ओवरों में 6 विकेट पर 159 रन बनाकर सुपर स्ट्राइकर्स को 160 रनों का लक्ष्य दिया। जिसके जवाब में किन्नौर सुपर स्ट्राइकर्स की टीम अंतिम औवर में 155 रनों पर ऑल आउट हो गई। हालांकि किन्नौर सुपर स्ट्राइकर्स की टीम ने अपनी जीत के लक्ष्य का पीछ कर अच्छी शुरूआत की, लेकिन किन्नौर वॉरियर्स की गेंदबाजी के आगे इन्हें जीत नसीब नहीं हुई।

गौरतलब है कि किन्नौर के छोल्टू में इन दिनों केपीएल लेजेंड्स सीजन-दो चैंपियनशिप चली है। इस चैंपियनशिप में सिर्फ 40 से अधिक आयु वाले खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। काबिल-ए-तारीफ वाली बात यह है कि 40 से लेकर 48 वर्ष की आयु वाले क्रिकेटर्स जिस तरह से जौहर दिखा रहे हैं, इससे जाहिर हो रहा है कि किन्नौर के युवा कितने फिट हैं।
 
ये हैं किन्नौर वॉरियर्स टीम मेंबर्स

किन्नौर वॉरियर्स की टीम में कप्तान डीसी नेगी, मुकेश बोरिस, विजू नेगी, डा. प्रेम नेगी, आरपी नेगी, ज्ञान कुमार नेगी, आरपी युलाम, देवराज नेगी, जॉन नेगी, केके नेगी, एसएस नेगी, चंद्र मोहन नेगी, सन्नी नेगी, मनोज नेगी और विवेक नेगी शामिल हैं। बता दें कि ये सभी अपने समय के बेहतरीन क्रिकेटर्स से जाने जाते हैं।

0 Comments