Friday, 24 April 2026
Breaking News
समाजसेविका उर्मिला मोंगा ने प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय को भेंट किया अपना घर हैदराबाद, कोलकाता, पंजाब और हरियाणा की अंडर-16 क्रिकेट टीमें सेमीफाइनल में पहुँची 'भारत-विभाजन : एक हकीकत, एक अफसाना था, पुस्तक का विमोचन अक्षय तृतीया पर श्री राम वेद गुरुकुलम में शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ श्री दिगम्बर जैन मंदिर, सेक्टर 27-बी में अक्षय तृतीया पर्व श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध करने का विरोध   वर्तमान में "अहिंसा परमो धर्म:" की भावना पहले से अधिक प्रासंगिक : श्री नायब सिंह सैनी गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड बिज़नेस एडमिनिस्ट्रेशन का 16वां वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न गुरप्रीत कौर बनीं वीजी मिसेज इंडिया ग्लोबल आइकन फिनेस्स-2026 की उपविजेता महिला कांग्रेस नेत्री ममता डोगरा ने प्रधानमंत्री पर तीखा निशाना साधा, कहा पहले से पारित महिला कांग्रेस आरक्षण बिल लागू क्यों नहीं किया
पंजाब Trending

संगरूर लोक सभा सीट से मीत हेअर विजयी

Read in:Hindi

जीत की खुशी में संगरूर, बरनाला, मलेरकोटला, महलकलां, भदौड़, तपा, धनौला में बांटी जा रही मिठाई 

(MOREPIC1)(MOREPIC2)अखिलेश बंसल/ बरनाला 

लोक सभा क्षेत्र संगरूर से भारी मतों के साथ गुरमीत सिंह मीत हेअर सासंद चयनित हुए हैं। मीत हेअर की जीत की घोषणा होने के बाद संगरूर लोस क्षेत्र के रिटर्निंग आफिसर–कम-डिप्टी कमिश्नर संगरूर ने मीत हेअर को विजयश्री का प्रमाण पत्र दिया। इस अवसर पर आप के कैबिनेट मंत्री हरपाल सिंह चीमा, अमन अरोड़ा, विधायक नरिंदर कौर और विधायक लाभ सिंह भी उपस्थित थे। 

गौरतलब हो कि गुरमीत सिंह मीत हेअर ने राजनीती में 2017 के दौरान पहली बार कदम रखा था। उसने कांग्रेस के तत्कालीन विधायक केवल सिंह ढिल्लों को बरनाला विस क्षेत्र से शिकस्त दी। मीत हेअर के ब़ते हुए कदमों को देख आम आदमी पार्टी की हाई कमान ने उन्हें कैबिनेट में भी सदस्यता दी और मंत्री पद की जिम्मेदारी दी। 

मीत हेअर ने जताया आभार

विजयश्री का संदेश लेकर मतगणना केन्द्र से बाहर आए नवचयनित लोस सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेअर ने सुबह से 40-45 डिग्री तापमान होने के बावजूद भारी संख्या में एकत्रित खड़े समर्थकों का आभार व्यक्त करते कहा कि यह जीत वोटरों के जोश व प्यार के कारण हुई है। विधायक होने के नाते पहले जिम्मेदारी विस क्षेत्र बरनाला की और मंत्री होने के नाते संबंधित विभाग से जुड़े पंजाब की थी, अब सांसद होने के नाते जो जिम्मेवारी मिलेगी तनदेही से निभाई जाएगी। 

नोटा कॉलम में भी पड़े वोटः

संगरूर लोक सभा सीट पर सासंद बनने के लिए 23 उम्मीदवारों ने चुनाव में भाग लिया। भारतीय चुनाव आयोग की नीतियों के अनुसार ईवीएम पर 24 वां कॉम नोटा का शामिल किया था। जिसमें 3820 ने सभी उम्मीदवारों को ना-पसंद करार दिया है।

 

टॉप 5 की यह रही स्थितीः

संख्या

पार्टी

उम्मीदवार

प्राप्त किए कुल वोट

1

आप

गुरमीत सिंह मीत हेअर  

3,64,085

2

आई.एन.सी

सुखपाल सिंह खैरा

1,91,525

3

शिअद (अमृतसर)

सिमरनजीत सिंह मान

1,87246

4

भाजपा

अरविंद खन्ना

1,28,253

5

शिअद (बादल)

इकबाल सिंह झूंदा

62,488

6

नोटा

ना-पसंद

3820