Sunday, 22 November 2026
Breaking News
इंटरनेशनल वर्कप्लेस ग्रुप ने अंबाला के गैलेक्सी मॉल में खोला नया रीजस सेंटर प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की समस्याओं के सकारात्मक समाधान का दिया आश्वासन प्रेम गर्ग पूरे बनिया समाज से सार्वजनिक रूप से माफी मांगें, अन्यथा कानूनी कार्रवाई करेंगे : विकास गुप्ता मैं आज का पत्रकार हूं कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ 
पंजाब Trending

पत्रकार भारद्वाज की माता के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने जताया शोक

अबोहर। पंजाब केसरी एवं जगबाणी के पत्रकार सुनील भारद्वाज तथा “न्यूज अड्डा” के संपादक अनिकेत भारद्वाज की माता श्रीमती सुमन भारद्वाज (धर्मपत्नी स्वर्गीय श्री कांती भारद्वाज) के निधन पर विधायक संदीप जाखड़ ने गहरा दुख व्यक्त किया। शोक संतप्त परिवार के निवास स्थान पहुंचकर परिवार के सदस्यों के साथ अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

उन्होंने श्रीमती सुमन के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा दुख की इस घड़ी में परिवार को धैर्य और हिम्मत बनाए रखने की कामना की। इस अवसर पर संदीप जाखड़ ने कहा कि माता का साया उठ जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने शोकाकुल परिवार को भरोसा दिलाया कि इस कठिन समय में उनकी संवेदनाएं परिवार के साथ हैं।

श्रीमती सुमन भारद्वाज (79) का मंगलवार रात को जैन नगरी, स्ट्रीट-1 निवास में निधन हो गया था।

0 Comments