Monday, 29 June 2026
Breaking News
श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है? अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं
हरियाणा Trending

खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के सबसे ज्यादा पदक

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के पंचकूला में आयोजित हो रहे खेलो इंडिया यूथ गेम्स में हरियाणा के अब तक सर्वाधिक 111 पदक हैं जिसमें 37 गोल्ड, 34 सिल्वर और 40 कांस्य पदक हैं। हालांकि शाम पांच बजे तक महाराष्ट्र 38 गोल्ड लेकर हरियाणा से ऊपर चला गया है लेकिन कुल पदकों में वह हरियाणा से पीछे चल रहा है जिसके कुल 102 मेडल है।
तीरंदाजी की बात की जाए तो तीरंदाजी में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड व एक सिल्वर मेडल लिया है। एथलेटिक्स में हरियाणा ने तीन गोल्ड, 6 सिल्वर और पांच कांस्य पदक हासिल किये हैं जबकि बैडमिंटन में एक गोल्ड और एक कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों को मिला है। इसी प्रकार, साइकिलिंग में दो गोल्ड और 6 कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों को मिले हैं तथा फुटबॉल में हरियाणा को एक कांस्य पदक प्राप्त हुआ है।  (SUBHEAD)
गतका की बात करें तो गतका में एक गोल्ड तथा 3 सिल्वर पदक हरियाणा को मिले हैं। जिमनास्टिक में एक कांस्य पदक हरियाणा को मिला है। वहीं, हॉकी में एक गोल्ड हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपनी झोली में डाला है। अगर हम जूडो की बात करें तो जूडो में हरियाणा के खिलाड़ियों ने एक गोल्ड, 3 सिल्वर और दो कांस्य पदक हासिल किए है जबकि कबड्डी में एक गोल्ड और एक सिल्वर पदक हासिल किया है। इसी प्रकार, शूटिंग में तीन गोल्ड, दो रजत पदक तथा दो कांस्य पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने जीते हैं।
इसी तरह, तैराकी में हरियाणा ने 2 गोल्ड एवं 2 सिल्वर पदक हासिल किए हैं जबकि टेबल टेनिस में 1 सिल्वर पदक हरियाणा की झोली में आया है। टेनिस में भी हरियाणा ने कांस्य पदक हासिल किया है। थांग ता में एक सिल्वर तथा तीन कांस्य पदक हरियाणा को मिले हैं जबकि वॉलीबॉल में 2 सिल्वर पदक हरियाणा के खिलाड़ियों ने अपने कब्जे में किए हैं। वेटलिफ्टिंग में हरियाणा के खिलाड़ियों ने 4 गोल्ड, 2 सिल्वर और एक कांस्य पदक हासिल किया है जबकि कुश्ती में खिलाड़ियों ने अब तक सर्वाधिक 16 गोल्ड, 10 रजत और 12 कांस्य पदक हरियाणा को दिलाए हैं। ऐसे ही, योगासन में हरियाणा को एक गोल्ड और 5 कांस्य पदक मिले हैं।