Tuesday, 18 August 2026
Breaking News
लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर स्वतंत्रता मुफ्त नहीं मिलती: अधिकारों और कर्तव्यों का दोहरा वादा सीएससीए ने उत्साह से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस हिमाचल महासभा ने सेक्टर-23 मुनि मंदिर में हर्षोल्लास से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस रोहित कुमार मौत मामले में चण्डीगढ़ पुलिस के तीन पुलिसकर्मियों को अदालत का नोटिस, 18 सितंबर को सुनवाई ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा और प्रतिभाओं का सम्मान बना आकर्षण का केंद्र पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और चंडीगढ़ के स्कूलों में 17 अगस्त को स्कूल रहेंगे बंद “तीज म्यूटियारां दी” समारोह में पंजाबी संस्कृति और महिला सशक्तिकरण का शानदार संगम
हरियाणा Trending

सुधांशु जी महाराज के सानिध्य में होने जा रहे विशाल सांस्कृतिक जागरण अभियान में शामिल होने के लिए नायब सिंह सैनी को दिया न्योता

Read in:Hindi

(MOREPIC1) फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ 

विश्व जागृति मिशन, चण्डीगढ़-पंचकूला-मोहाली मण्डल द्वारा विशाल सांस्कृतिक जागरण अभियान मिशन के संस्थापक गुरु सुधांशु जी महाराज के मार्गदर्शन में भव्य विशाल कार्यक्रम सेक्टर 5, पंचकूला स्थित शालीमार ग्राउंड में 30 अक्तूबर से 2 नवम्बर तक होगा।

इस सिलसिले में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को संजय टंडन, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य, भाजपा और कार्यक्रम संयोजक मनोज शास्त्री और साथ मे आचार्य कुलदीप पाण्डेय सहित कार्यकारिणी सदस्यों की उपस्थिति मे आमंत्रित किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम सयोजक मनोज शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री तथा केंद्रीय मंत्रीगण आदि इस विशाल कार्यक्रम में भाग लेंगे। कार्यक्रम में 31 अक्टूबर को अखिल भारतीय महिला समागम होगा जबकि एक नवम्बर को शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जायेगा और 2 नवम्बर को देश भर से आए संतों का विशाल सन्त सम्मेलन होगा।

आचार्य कुलदीप पाण्डेय ने बताया कि आगामी 17 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से 1 बजे तक मिशन की नॉर्थ जोन की कार्यकारिणी की बैठक शिव धाम आश्र, मोरनी रो, पंचकूला में होगी जिसमें कार्यक्रम को लेकर सभी प्रकार योजनाओं पर विचार विमर्श होगा।