Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

शहीदी दिवस पर मिशन अक्षय पात्र के तहत पीजीआई गुरुद्वारे में एनबीएफ ने की जरूरतमंद मरीज़ों के लिए लंगर दान सेवा

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : ‘हिंद दी चादर’ नौवीं पातशाही के नाम से सुविख्यात श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी के 350 वें शहीदी दिवस के अवसर पर नव्य भारत फाउंडेशन (एनबीएफ भारत) द्वारा “मिशन अक्षय पात्र” के तहत जरूरतमंद मरीज़ों व उनके परिवारों को विशेष लंगर व अन्य सहायता पीजीआई चंडीगढ़ के गुरुद्वारे में प्रदान की गई।

इस मौके पर एनबीएफ के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अनिरुद्ध उनियाल ने कहा कि श्री गुरु तेग़ बहादुर साहिब जी न्याय एवं त्याग की प्रतिमूर्ति थे व गुरू जी का बलिदान युग युगान्तर तक सभी के लिए प्रेरणा का केंद्र रहेगा। उन्होंने समस्त देशवासियों से गुरु साहिबान के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

इस मौके पर एसजीपीसी, पीजीआई के अध्यक्ष सरदार सुखदेव सिंह, एनबीएफ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सिमरन कौर, राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक ऋषभ मिश्रा, जसबीर व एसजीपीसी पीजीआई के सदस्य व अन्य कई वरिष्ठ महानुभाव उपस्थित रहे ।

0 Comments