Wednesday, 19 August 2026
Breaking News
ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन मेगा एस्ट्रो इवेंट में लोगों ने जाना अपना भविष्य लोक संपर्क में उत्कृष्ट योगदान के लिए सचिन सिंगला सम्मानित गिरफ्तारी को लेकर क्या हैं आपके अधिकार? श्रद्धांजलि : यादों में ज़िंदा एक प्रोफेसर
जीवन शैली Trending

पर्यटन स्थल काजा में खुला जाइका वानिकी परियोजना का आउटलैट, विधायक अनुराधा राणा ने किया उद्घाटन

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/काजा

पर्यटन स्थल काजा में जाइका वानिकी परियोजना का मल्टी पर्पज सेल आउटलैट खुल गया। वाइल्ड लाइफ स्पीति के तत्वावधान में लाहौल-स्पीति की विधायक अनुराधा राणा ने रविवार को उद्घाटन किया। उन्होंने आउटलैट में रखे उत्पादों का निरीक्षण भी किया।

अनुराधा राणा ने कहा कि जाइका वानिकी परियोजना प्रदेश के ग्रामीणों को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है। वन पारिस्थिति तंत्र प्रबंधन के साथ-साथ यह परियोजना लोगों की आजीविका सुधार के क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर रही है। अनुराधा राणा ने परियोजना के इस कार्य के लिए जमकर सराहना की।

गौरतलब है कि काजा जैसे पर्यटन क्षेत्र में देश-विदेश से सैलानी दस्तक देते हैं। ऐसे में इस आउटलैट में स्पीति के प्राकृतिक उत्पादों की बिक्र होगी।

छरमा चाय, छरमा जूस, गर्म जुराबें, गलीचे, गर्म कंबल समेत कई अन्य उत्पादों की बिक्री होगी। इस अवसर पर वन मंडलाधिकारी वण्य प्राणी स्पीति मंदार उमेश जेवरे, सहायक अरण्यपाल चमन ठाकुर, विषय वस्तु विशेषज्ञ आशुतोष पाठक, एफटीयू कॉ-ऑर्डिनेटर मिनाक्षी बोद्ध, वन विभाग एवं परियोजना के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।