Sunday, 05 July 2026
Breaking News
THREE KILLED AS CIVIL AMBULANCE COLLIDES WITH ARMY VEHICLE NEAR SRIGANGANAGAR वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी के इंटर्न विद्यार्थियों ने एक माह का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक किया पूरा पासपोर्ट-बहस के बीच क्या देशव्यापी NRC की तैयारी संभव!  टिहरी गढ़वाल विकास परिषद की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न सीए देश की आर्थिक मजबूती के प्रमुख स्तंभ, विकसित भारत के निर्माण में निभाएंगे अहम भूमिका: मुख्यमंत्री श्री अमरनाथ यात्रा पर गए एक यात्री की रहस्यमयी मौत मनोरंजन जगत के दिग्गज सितारों से सजा आइकॉनिक गोल्ड स्ट्रीमिंग अवॉर्ड्स 2026 स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे/नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण अब 8 जुलाई से वीर सैनिकों को समर्पित एक ही दिन में बने 21 गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग
राष्ट्रीय Trending

मुफ्त इलाज में लापरवाही पर मरीज को मुआवजा पाने का हक— गुजरात राज्य उपभोक्ता आयोग

Read in:Hindi

चंडीगढ, संजय कुमार मिश्रा:
गुजरात राज्य उपभोक्ता आयोग ने ऐसे ही एक मामले में मुफ्त इलाज के बावजूद मरीज को उपभोक्ता माना और जिला फोरम को छह महीने में दुबारा से सुनवाई का आदेश दिया है। आयोग ने कहा, भले ही मरीज का अस्पताल में मुफ्त इलाज हुआ है, फिर भी मरीज उपभोक्ता ही कहलाएगा क्योंकि अस्पताल का कार्य स्वरूप एक “सर्विस” का है, जो कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के तहत आती है।

मामले की होगी फिर से जांच:
*******************
यह मामला 2013 का है, जब भरतकुमार गोरहवा को बोताड के अक्षर अस्पताल में किडनी स्टोन के इलाज के लिए भर्ती किया गया था। सर्जरी के बाद उन्हें एक एंटीसेप्टिक इंजेक्शन दिया गया, जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई और अंत में उनकी मौत हो गई।    (MOREPIC1)
परिवार ने भवानीगर जिला उपभोक्ता आयोग में अस्पताल के खिलाफ मुआवजे की मांग की। फोरम ने 2015 में उनकी शिकायत यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि मुफ्त इलाज की वजह से मरीज उपभोक्ता नहीं था।
लेकिन परिवार ने इस निर्णय से असहमति जताते हुए गुजरात राज्य उपभोक्ता आयोग में अपील की। मरीज के वकील ने सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले का हवाला देते हुए आयोग को बताया कि, सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के मुताबिक फ्री इलाज देने वाला अस्पताल भी कंज्यूमर प्रोटेक्शन एक्ट के दायरे में आता है। गुजरात राज्य उपभोक्ता आयोग ने मरीज के इस तर्क को स्वीकार करते हुए मामले को फिर से जांच के लिए जिला उपभोक्ता आयोग को भेज दिया।
ज्ञात हो कि सुप्रीम कोर्ट के व्यवस्था अनुसार, केवल वही अस्पताल या चिकित्सक उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के दायरे से बाहर होंगे जो सभी मरीजों को पूरी तरह से निःशुल्क चिकित्सा सेवाएँ प्रदान करते हैं; लेकिन यदि कोई अस्पताल कुछ मरीजों से शुल्क लेता है और कुछ कैटेगरी को मुफ्त सेवाएँ देता है, तो अस्पताल का वह मुफ्त सेवा भी उपभोक्ता अधिनियम के अंतर्गत आएगा, क्योंकि मुफ्त सेवा में उपयोग होने वाली कीमत का आंशिक ही सही लेकिन यह भरपाई दूसरे मरीजों से फीस लेकर की जा रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि जहाँ भी सेवाओं के लिए भुगतान किया जाता है, चाहे वह निजी या सरकारी अस्पताल हो, वहाँ डॉक्टर और अस्पताल उपभोक्ता के प्रति उत्तरदायी हो सकते हैं।
गुजरात राज्य उपभोक्ता आयोग का यह फैसला मरीजों के लिए बहुत ही अहम है। क्योंकि कई बार लोग सोचते हैं कि अगर इलाज मुफ्त है, तो वे अस्पताल के खिलाफ उपभोक्ता आयोग में शिकायत नहीं कर सकते, लेकिन यह गलत है। उपभोक्ता कानून के तहत, अगर अस्पताल कोई सेवा देता है, चाहे वह मुफ्त हो या पैसे लेकर, तो उसे सेवा प्रदाता एवं मरीज को उपभोक्ता माना जाता है और अगर इलाज में लापरवाही होती है, तो मरीज या उनके परिवार को मुआवजा मांगने का पूरा हक है। गुजरात राज्य उपभोक्ता आयोग का यह फैसला उन लोगों को हिम्मत देगा जो मुफ्त इलाज में लापरवाही का शिकार होते हैं।