Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

पंजाब पुलिस, केंद्रीय एजेंसियों और बीएसएफ के सांझे ऑपरेशन में फाजिल्का से 31 किलो हेरोइन सहित एक फ़ौजी जवान साथी सहित गिरफ्तार

Read in:Hindi

फाजिल्का, फेस2न्यूज:
नशों के विरुद्ध चल रही जंग के बीच पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों और सीमा सुरक्षा बल के साथ एक ज्वाइंट ऑपरेशन में सीमा पार से नशीले पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल करते हुये एक फौजी और उसके सहयोगी को हेरोइन के 29 पैकेट, जिनका वजन 31.02 किलोग्राम बनता है, सहित गिरफ्तार किया है।
जानकारी देते हुये डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि पठानकोट में सिपाही के पद पर तैनात सेना के 26 वर्षीय जवान को उसके सहयोगी परमजीत सिंह उर्फ पम्मा वासी गांव महलम जिला फाजिल्का सहित गिरफ्तार किया गया है। हेरोइन की बरामदगी के अलावा पुलिस ने इनके कब्जे से हुंडई वर्ना कार (यूपी 80 सीडी 0023) और दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।
डीजीपी यादव ने आगे बताया कि केंद्रीय एजेंसियों और बीएसएफ के साथ तालमेल करके फाजिल्का के एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू के नेतृत्व में सदर फाजिल्का के क्षेत्र में घेराबंदी की और तलाशी अभियान चलाया गया। तलाशी अभियान के दौरान वरना कार की तलाशी लेने पर, उसमें सवार लोगों में से एक ने पहचान पत्र दिखाते हुये स्वयं को भारतीय फौज का जवान बताया और जब पुलिस ने कार की तलाशी के लिए जोर डाला तो वे कार चलाकर भाग गये। पुलिस टीमों ने तुरंत कार्यवाही करते हुये सभी जगह नाके लगा दिये और तस्करों को गंगनके-शमसाबाद रोड पर लगाये नाके पर काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने वाहन की तलाशी लेने पर कार में से 29 पैकेट हेरोइन के बरामद किये।
डीआईजी फिरोजपुर रेंज रणजीत सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्राथमिक जांच दौरान यह बात सामने आई है कि दोनों आरोपी पाइप की मदद से सरहदी कँटीली तार के उस पार पाकिस्तान स्थित तस्करों की तरफ से भेजी गई नशों की खेप बरामद करके सरहदी जिले से फरार होने की कोशिश में थे।
ज़िक्रयोग्य है कि इस सम्बन्धित एफ.आई.आर नं. 7 एन.डी.पी.एस एक्ट की धाराओं 21-सी, 23 और 29 के अधीन थाना सदर फाजिल्का में केस दर्ज किया गया है।