Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
पुलिस वाले ने लड़की छेड़ी, क्या बड़ी बात है? प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग
चंडीगढ़ Trending

सलिंदर कौर चंदी शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल भवन सोसाइटी, चण्डीगढ़ की चेयरपर्सन बनी

Read in:Hindi

राम सिंह बलोंगी महासचिव व डॉ. संजीव कंबोज प्रेस सचिव नियुक्त, सोसाइटी के चुनाव को लेकर चल रहा विवाद आपसी सहमति से समाप्त

चण्डीगढ़ : शहीद ऊधम सिंह मेमोरियल भवन सोसाइटी, सेक्टर 44 के चेयरमैन पद को लेकर पिछले लगभग पाँच महीनों से चल रहा विवाद कुछ वरिष्ठ और महत्वपूर्ण व्यक्तित्वों की सलाह से अब समाप्त हो गया है और सभी सदस्यों ने शहीदों की याद में बनाए गए इस भवन को और ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सभी पक्षों ने आगे से मिल-जुलकर काम करने का संकल्प लिया।

सभी पक्षों ने आपसी समझौते के मुताबिक अपनी-अपनी समितियां भंग कर दी हैं और एक सर्वमान्य संयुक्त समिति का गठन किया गया है। इसमें सलिंदर कौर चंदी को चेयरपर्सन, हरी भूषण कंबोज को वरिष्ठ उप-चेयरमैन, मनजीत सिंह कंबोज को उप-चेयरमैन का पदभार सौंपा गया जबकि राम सिंह बलोंगी को महासचिव की जिम्मेदारी दी गई है तथा इंदरजीत सिंह नड्ढा सचिव के रूप में कार्य करेंगे।

वित्त सचिव की जिम्मेदारी राम गोपाल ढोट को सौंपी गई हैं, और उनके साथ सहायक वित्त सचिव जतिंदर कंबोज होंगे। बलविंदर सिंह ऑर्गनाइजिंग सेक्रेटरी तथा डॉ. संजीव कंबोज प्रेस सेक्रेट्री के रूप में कार्य करेंगे। इसी तरह सुखदेव सिंह चंगेरा, इंजीनियर कुलदीप सिंह, राम नाथ कंबोज, करतार कौर टूरना, हरबंस सिंह, जय गोपाल, कीरत सिंह धंजू और सोहन लाल कार्यकारी सदस्य होंगे। इसके अलावा तीन सदस्यों की एक अपीलेट अथॉरिटी भी गठित की गई है, जिसके चेयरमैन जरनैल सिंह होंगे और केहर सिंह दोषी तथा मनमोहन कंबोज सदस्य होंगे। चेयरपर्सन सलिंदर कौर चंदी ने सोसायटी के सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की ताकि भवन के शेष निर्माण कार्य पूरे किए जा सकें।

0 Comments