Thursday, 20 August 2026
Breaking News
चंदन गुप्ता बनीं तीज क्वीन:  हरियाली तीज उत्सव में नारीशक्ति और परंपरा का दिखा संगम जागो ग्राहक जागो - ड्यूटी पर जाते या आते समय रास्ते में दुर्घटना तो मुआवजा के लिए कंपनी जिम्मेवार, सुप्रीम कोर्ट संस्मरण: आज 67 साल का हो गया मेरा कॉलेज! काज़ीरंगा होटल परियोजना का विरोध कर रहे प्रणब डोले को जमानत के बाद NSA हिरासत, उठे सवाल ऐ मेरे प्यारे वतन... आउटसोर्स कर्मचारियों की जॉब सिक्योर पॉलिसी पर स्वास्थ्य मंत्रालय का चण्डीगढ़ प्रशासन को पत्र आयुर्वेद के पुनर्जागरण से नई पीढ़ी जुड़े: गुलाब चंद कटारिया जीएमसीएच-32 का चंडीगढ़ मॉडल बुजुर्गों में डिजिटल स्वास्थ्य साक्षरता को  दे रहा है बढ़ावा “विरसा पंजाब दा” तीज समारोह में सना बनी तीज क्वीन, माही और शिल्पा ने भी जीते खिताब स्वतंत्रता दिवस पर एरोफ्लाई इंटरनेशनल एविएशन अकादमी में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन
खेल Trending

पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने वाली नेमत कौर को संजय टंडन ने किया सम्मानित

Read in:Hindi

चण्डीगढ़ : गवर्नमेंट पॉलीटेक्निक कॉलेज फॉर वुमेन, सेक्टर 10 की छात्रा नेमत कौर को सेक्टर 42 स्थित स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में भाजपा नेता संजय टंडन, सोरव कुमार अरोड़ा, डायरेक्टर स्पोर्ट्स और महेंदर सिंह, जॉइंट डायरेक्टर, स्पोर्ट्स ने फूल माला पहना कर सम्मानित किया।

(MOREPIC1)  संजय टंडन ने कहा कि नेमत कौर ने मलेशिया में हुई एशियन कैडेट और पैरा ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीत कर अपने कॉलेज ओर चण्डीगढ़ के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन किया है। नेमत कौर पहले भी बहरीन में हुई पैरा वर्ल्ड ताइक्वांडो चैम्पियनशिप में सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं।

उल्लेखनीय है कि नेमत कौर एक बहुत ही गरीब और साधारण परिवार से है। उन्होंने आर्थिक कठिनाइयों को पछाड़ कर अपने बुलंद हौसले से एक मिसाल प्रस्तुत की है। संजय टंडन ने नेमत कौर की हर तरह मदद करने का भरोसा दिया। नेमत कौर ने कहा कि इस मुकाम पर पहुंचाने के लिए वह अपने माता-पिता के साथ-साथ अपने कोच मनजीत नेगी की भी आभारी हैं।