Friday, 26 June 2026
Breaking News
अंबुवाची मेला और माँ कामाख्या: प्रकृति, शक्ति और आस्था का अद्भुत संगम चौपाल एप्प पर हरदीप फ़िल्म्स एंटरटेनमेंट यूके की ताज़ा प्रस्तुति फ्लैटमेट्स ने मचाया धमाल स्वर्गीय ओम प्रकाश गोयल मेमोरियल सीनियर महिला डे नाइट ट्वेंटी-20 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला संस्करण 3 जुलाई से लोकतंत्र भारत की आत्मा और पहचान : घनश्याम दास अरोड़ा नेक्टर केमिकल फैक्ट्री की भूमिगत पाइपलाइन टूटी, लापरवाही आई सामने, नगरपरिषद के पास रिकॉर्ड तक नहीं रामायण कुशवाहा प्रदेश महासचिव ने रमेश कुमार राजभर को शहीद उधम सिंह जिला का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया विश्व संगीत दिवस पर सजा सुरों का उत्सव, कलाकारों ने बिखेरा संगीत का जादू कमांडेंट कमल सिसोदिया ने अधिकारियों एवं जवानों को योगासन, प्राणायाम तथा माइंड योग का अभ्यास कराया राहुल देव बरमन को समर्पित संगीतमयी शाम 28 जून को गवर्नमेंट कॉलेज ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस उत्साह के साथ मनाया
शहर में क्या, कब और कहाँ? Trending

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, से. 29 द्वारा भागवत महापुराण का आयोजन 3 से : रमेश भाई शुक्ला ( लखनऊ वाले) होंगे कथा व्यास

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चण्डीगढ़ :

श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मंदिर, सै. 29-ए की ओर से भागवत महापुराण का आयोजन 3 सितम्बर से किया जा रहा है जिसमें रमेश भाई शुक्ला ( लखनऊ वाले) कथा व्यास होंगे जिनके मुखारविंद से भागवत कथा प्रतिदिन सायं 5.30 बजे से होगी एवं आरती के उपरान्त भण्डारा वितरण प्रतिदिन रात्रि 8.30 बजे से होगा।

मंदिर के संचालक संस्था श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ सेवा मण्डल के प्रधान विनोद चड्ढा ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि कलश यात्रा 3 सितम्बर को दोपहर 3.30 बजे शिव शक्ति मंदिर से. 30-बी से आरंभ होकर बाबा बालक नाथ मंदिर से. 29 -ए में सम्पन्न होगी।
तत्पश्चात भागवत माहात्मय, पद्मपुराण, मंगलाचरण के बारे में कथा व्यास के प्रवचन होंगे। सोमवार 04 सितम्बर को व्यास नारद संवाद, शुकदेव प्रागट्य एवम् कुंती भीष्म स्तुति, मंगलवार 05 सितम्बर को परीक्षित गृह त्याग एवं वामन अवतार, बुधवार 06 सितम्बर को बलि चरित्र, अम्बरीष चरित्र, श्री कृष्ण जन्मोत्सव, वीरवार 07 सितम्बर को श्री कृष्ण लीला, श्री गोवर्धन पूजा छप्पन भोग, शुक्रवार 08 सितम्बर को महारास लीला, उद्वव प्रसंग, श्री कृष्ण मथुरा एवम् रुकमणी विवाह तथा शनिवार 09 सितम्बर को सुदामा चरित्र, श्रीमद्भागवत व्यास पूजा होगी। अंतिम दिन रविवार 10 सितम्बर को सुबह 10 बजे से संकीर्तन, श्री शुकदेव विदाई एवं कथा विश्राम होगा। आरती के उपरान्त दोपहर एक बजे से अटूट भंडारा बरताया जाएगा।