Tuesday, 06 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
चंडीगढ़ Trending

‘संयुक्त पौधारोपण अभियान’ का सफल आयोजन

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए, गोल्डन लायंस क्लब ने बुधवार को मनीमाजरा के दो स्कूलों में एक ‘संयुक्त पौधारोपण अभियान’ का सफल आयोजन किया।

​इस अभियान के तहत संस्था ने मनीमाजरा सेक्टर-13 के गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल पॉकेट न 8 एंड गवर्नमेंट सीनियर सेकंडरी स्कूल मनीमाजरा टाउन में कुल 250 औषधीय, फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया गया।

इसके बारे में गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल पॉकेट न 8 की प्रधानाध्यपिका इंदु बब्बर ने बताया कि बुधवार क़ो स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों ने स्थानीय स्कूली विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया , इस पौधा रोपण का उद्देश्य नई पीढ़ी को प्रकृति के प्रति संवेदनशील बनाना है।

इसी प्रकार संस्था ने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल मनीमाजरा टाउन में भी पौधा रोपण किया। वहीं इस कार्यक्रम में के बारे में ​पीकेएल प्रीमियर क्लब के अध्यक्ष अनु भार, निशा सचदेवा, ​पीडीपी के मंजीत भामरा, आशा काहलों, ललिता भोला व ​क्लब के प्रतिनिधियों ने कहा कि हमारा लक्ष्य केवल पौधे लगाना नहीं, बल्कि उन्हें बड़ा होते हुए देखना है।

0 Comments