Thursday, 22 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
मनोरंजन Trending

स्वर सप्तक सिंगर्स सोसाइटी, पंचकूला ने किया ग़ज़ल सम्राट जगजीत सिंह की जयंती का आयोजन

Read in:Hindi

दीपक सिंह /पंचकूला 

स्वर सप्तक सिंगर्स सोसाइटी, पंचकूला द्वारा ग़ज़ल सम्राट पद्म भूषण स्वर्गीय श्री जगजीत सिंह की जयंती के अवसर पर एक भावपूर्ण संगीत संध्या का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में संगीत प्रेमियों के साथ-साथ ट्राइसिटी के अनेक प्रसिद्ध व्यक्तित्वों एवं ग़ज़ल गायकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान ट्राइसिटी मेलोडीज़ के ग़ज़ल गायकों ने जगजीत सिंह की अमर ग़ज़लों को विभिन्न रंगों और भावों में प्रस्तुत कर उन्हें संगीतमय श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया और पूरे वातावरण को संगीत से सराबोर कर दिया।

इस अवसर पर संगीत गुरु प्रदीप कुमार, निदेशक — सुरभारती संगीत अकादमी, पंचकूला; प्रसिद्ध क्विज़ मास्टर किशोर कुमार शर्मा; तथा रविंदर शर्मा, अध्यक्ष — सीनियर सिटीजन काउंसिल, सेक्टर-15, पंचकूला ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

सोसाइटी के सक्रिय सदस्यों वीरेंद्र गुप्ता, केवल सरीन, कमल बख्शी, उमेश पालीवाल एवं श्रीमती किरण की विशेष सहभागिता और सहयोग से कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा। कार्यक्रम का समापन जगजीत सिंह की अविस्मरणीय संगीत विरासत को नमन करते हुए हुआ, जिनकी ग़ज़लें आज भी हर पीढ़ी के दिलों को छूती हैं।

0 Comments