Saturday, 19 September 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना
पंजाब Trending

भारत-पाक के बीच 1965 के युद्ध की दास्तां… जब फाजिल्का एक माह तक पूरा खाली रहा

Read in:Hindi

फेस2न्यूज/ फाजिल्का 

भारत-पाकिस्तान के बीच वर्ष 1965 में हुए युद्ध की दास्तां सुनाई जाती है तो सभी के रोंगटे खड़े हो जाते हैं। युद्ध के प्रत्यक्षदर्शी लीलाधर शर्मा ने बताया कि 6 सितंबर 1965 को सायं अपने दोस्तों के साथ सुंदर आश्रम की छत पर खेल रहे थे, तब एक पाकिस्तानी हवाई जहाज मंदिर के गुंबद से टकराता हुआ फाजिल्का के ऊपर से गुजरा। उसके तुरंत बाद ही सीमा की तरफ से गोलियों की आवाजें सुनाई दी। घरों की खिड़कियां-दरवाजे हिलने लगे। लोगों में भगदड़ मच गई और दुकानें फटाफट बंद होने लगीं। तोपों व टैंकों की गोलीबारी से आकाश लाल होकर गूंजने लगा।

लीलाधर शर्मा ने बताया कि उस समय घरों में रात्रि के खाने की तैयारी चल रही थी, लेकिन लोग भूखे-प्यासे ही घरों से निकलकर अबोहर-मलोट रोड पर सुरक्षित स्थानों के लिए भागने लगे। उन दिनों दोपहिया वाहन व कारें बहुत कम होती थीं, जिस कारण लोग अपने परिकरों के साथ पैदल, साइकिलों, घोड़ा-गाड़ी व ट्रैक्टर-ट्रालियों से सुरक्षित स्थानों की तरफ जाने लगे। 7 सितंबर 1965 को पूरा फाजिल्का नगर और सीमावर्ती गांव खाली हो गए, सिर्फ नाम मात्र ही लोग यहां रह गए। लगभग एक माह तक यह इलाका वीरान रहा।

उसी रात फाजिल्का से बठिंडा जाने वाली रेलगाड़ी हजारों यात्रियों से भरी हुई थी। पाकिस्तानी हवाई जहाज ने गोले से गाड़ी को उड़ाने की कोशिश की, परंतु रेलगाड़ी चालक भगवान दास की होशियारी से बड़ा हादसा टल गया। सरकार ने बाद में ड्राइवर को सम्मानित भी किया।

6 सितंबर को आज ही के दिन भारत-पाकिस्तान के बीच यह लड़ाई शुरू हुई थी। उस समय के प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री भी जवानों का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे थे।

File photo: 1965 की भारत-पाकिस्तान की लड़ाई में जवानों का हौसला बढ़ाने पहुंचे तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री