Monday, 05 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
पंजाब Trending

वॉर ऑन ड्रग्स: नशे के खिलाफ अभियान में समाज का अहम योगदान: डीआईजी

Read in:Hindi

(MOREPIC1) करन अवतार/अखिलेश बंसल, बरनाला।

पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशे के खिलाफ शुरू किए अभियान (वॉर ऑन ड्रग्स) के तहत सोमवार को बरनाला पुलिस द्वारा एक व्यापक जनसंपर्क बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंजाब पुलिस के डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने की।

उन्होंने बैठक को संबोधित करते कहा कि समाज के हर वर्ग को इस अभियान में अपना योगदान देना चाहिए ताकि युवा पीढ़ी को इस दलदल से दूर रखा जा सके। इस अवसर पर एसएसपी मोहम्मद सरफराज आलम आईपीएस, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (जनरल) मैडम अनुप्रिता जौहल, उप-मंडल मजिस्ट्रेट बरनाला गुरबीर सिंह कोहली, नगर सुधार ट्रस्ट के चेयरमैन श्री राम तीरथ मन्ना, मेडिकल स्टोर के मालिक तथा विभिन्न गांवों के पंच सरपंच उपस्थित थे।

यह बताए नुक्ते:

(MOREPIC2) (SUBHEAD)डीआईजी सिद्धू ने कहा कि नशे के खिलाफ जंग में भाग लेने के लिए शिक्षण पेशे को अपने विद्यार्थियों को इस बारे में जागरूक करना होगा, स्वास्थ्य कर्मियों को नशे से ग्रस्त पीड़ित लोगों का इलाज करना होगा तथा पुलिस विभाग को नशा तस्करों के खिलाफ तत्परता से काम करना होगा। इससे जीत संभव हो सकेगी, वॉर ऑन ड्रग्स अभियान को कामयाबी मिल सकेगी।

नशे के खिलाफ नाटक का मंचन:

इस अवसर पर नाटक मिट्टी रौंदें और नशे पर आधारित एक अन्य नाटक का मंचन किया गया। नाटक में लोगों को नशीली दवाओं से दूर रहने तथा नशीली दवाओं के प्रयोग से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। डीआईजी मनदीप सिंह सिद्धू ने मंच से कलाकार श्रीमती रूपिंदर रूपी व श्री सरदार सोही की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि कलाकार इसी प्रकार जनांदोलन का हिस्सा बनें तो नशे को जड़ से खत्म किया जा सकता है।

0 Comments