Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श दशलक्षण पर्व के दसवें दिन उत्तम त्याग धर्म की हुई आराधना
राष्ट्रीय Trending

रेल मंत्रालय छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए उचित प्रबंध क्यों नहीं कर सका?: चावला

Read in:Hindi

(MOREPIC1)अमृतसर, फेस2न्यूज:

मुंबई से लेकर पंजाब के सरहिंद तक, सूरत गुजरात से ले कर दिल्ली मथुरा तक छठ पूजा पर घर जाने वाले भारत के ही लोगों की जो दुर्गति रेलवे मंत्रालय के हाथों हो रही है वे बहुत ही अफसोसजनक और लज्जाजनक है।

प्रो. लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि क्या सरकारें नहीं जानतीं कि यह तीन सप्ताह दीपावली से पहले और बाद में लोग छठ पूजा मनाने के लिए बिहार के गांव—गांव में जाएंगे और वहां जाने वाले सैकड़ों नहीं, बल्कि लाखों लोग हैं। स्टेशन पर इनकी जो बुरी हालत हो रही है, सामान से भरी बोरियों की तरह जिस तरह यह ठूंस ठूंस कर गाड़ियों में भरे जाने को मजबूर हैं। बच्चों महिलाओं समेत धक्के खा रहे हैं और दो तीन दुर्घटनाओं में तो भारी हानि भी हो गई है, रेलवे उस पर खामोश क्यों है? रेल मंत्री ने क्या कभी स्टेशन पर आकर देखा या रेल उच्चाधिकारी अपने ठंडे गर्म कमरों से बाहर निकलकर जनता तक आए, जिससे जनता अपनी बात कह सके।(SUBHEAD)

सबसे ज्यादा दोषी तो वे सांसद, विधायक और मंत्री हैं जो बिहार से ही चुने गए और अपनी जनता को सुविधा से छठ पूजा के लिए घर पहुंचाने का कोई प्रबंध नहीं कर पा रहे। जो सांसद हमेशा बिजनेस क्लास में आकाश में उड़ते हैं या वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के गद्देदार डिब्बों में यात्रा करते हैं वे वोट लेकर क्यों भूल जाते हैं कि यह उन्हीं के मतदाता हैं जिन्होंने वोट देकर उन्हें सांसद और मंत्री बनाया है। भारत जैसे देश के लिए यह दुख और लज्जा का विषय है कि हमारे देशवासियों को अपने घर में त्यौहार मनाने के लिए इतनी कठिनाइयां झेलकर धक्के खाकर जाना पड़ता है और बहुत से तो जा भी नहीं सकते। भारत सरकार और रेल मंत्रालय से निवेदन है कि जो कठिनाई इस बार आई है वह भविष्य में कभी नहीं आनी चाहिए।