Sunday, 12 April 2026
Breaking News
विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
कविताएँ Trending

यारो बातों बातों में बात बनाना छोड़ दिया

Read in:Hindi

                            ग़ज़ल

यारो बातों बातों में बात बनाना छोड़ दिया
हमने ऐरे – गैरों से हाथ मिलाना छोड़ दिया

नाच रहे हैं 'डीजे' पर पी कर सारे धुत्त हुए
गाते थे जो महफिल में वो गीत पुराना छोड़ दिया

आ पहुंचे उस धरती पर जो बेगानों की है यारो
रोज़ी रोटी की खातिर वो घर का दाना छोड़ दिया

तेरी आंखों से पी कर मदहोश हुए कुछ ऐसे
उस दिन ही बोतल तोड़ी, हमने मयखाना छोड़ दिया

उम्र हुई जब जाने की रब को सबने याद किया
हमने भी तो इधर- उधर आंख लड़ाना छोड़ दिया

कविता के कुछ छंद सुने गाए गीत बहारों के
हमने 'मॉडर्न म्यूजिक' से दिल बहलाना छोड़ दिया

तुम भी तो कब आते हो मेरे दिल की महफ़िल में
मैने भी तेरे सपनों में आना- जाना छोड़ दिया

                   – मनमोहन सिंह 'दानिश'