Friday, 20 November 2026
Breaking News
कोर्टरूम से क्रिकेट मैदान तक: महिला अधिवक्ता रचेंगी इतिहास, दिसंबर में ट्राईसिटी में होगा ऑल इंडिया टूर्नामेंट प्रागज्योतिषपुर महोत्सव: साहित्य, इतिहास और संस्कृति पर मंथन मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश को चिट्टा मुक्त बनाने के लिए उपायुक्तों और पुलिस अधीक्षकों को जमीनी स्तर पर कार्रवाई तेज करने के दिए निर्देश विद्यार्थियों के स्वागत के लिए व्हाइट कोट समारोह का आयोजन जी! हमें वेतन ही फजीहत करवाने का मिलता है  गोपाष्टमी पर मोरनी से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' और 'नमो मोरनी मिशन' का शुभारंभ  लाला लाजपत राय जी के 98वें शहादत दिवस पर मलोया में विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य एवं जनकल्याण शिविर आयोजित भाजपा ने 2024 में जनता से किया मालिकाना हक़ का वादा निभाया - देवशाली क्रिकेट नर्सरी के लिए पार्ट टाइम क्रिकेट कोच के इंटरव्यू 21 नवंबर को बंधन बैंक ने सीएसआर पहलों के माध्यम से पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं और सड़क सुरक्षा को बनाया और भी बेहतर
कविताएँ Trending

यारो बातों बातों में बात बनाना छोड़ दिया

Read in:Hindi

                            ग़ज़ल

यारो बातों बातों में बात बनाना छोड़ दिया
हमने ऐरे – गैरों से हाथ मिलाना छोड़ दिया

नाच रहे हैं 'डीजे' पर पी कर सारे धुत्त हुए
गाते थे जो महफिल में वो गीत पुराना छोड़ दिया

आ पहुंचे उस धरती पर जो बेगानों की है यारो
रोज़ी रोटी की खातिर वो घर का दाना छोड़ दिया

तेरी आंखों से पी कर मदहोश हुए कुछ ऐसे
उस दिन ही बोतल तोड़ी, हमने मयखाना छोड़ दिया

उम्र हुई जब जाने की रब को सबने याद किया
हमने भी तो इधर- उधर आंख लड़ाना छोड़ दिया

कविता के कुछ छंद सुने गाए गीत बहारों के
हमने 'मॉडर्न म्यूजिक' से दिल बहलाना छोड़ दिया

तुम भी तो कब आते हो मेरे दिल की महफ़िल में
मैने भी तेरे सपनों में आना- जाना छोड़ दिया

                   – मनमोहन सिंह 'दानिश'

0 Comments