Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया
कविताएँ Trending

ज़िंदगी तो बस रजाई तक सिमट के रह गई

Read in:Hindi

                       ग़ज़ल

ज़िंदगी तो बस रजाई तक सिमट के रह गई
गीत ग़ज़लों या रुबाई तक सिमट के रह गई

दोस्तों से गुफ्तगू महदूद है बस काम तक
या कि बच्चों की पढ़ाई तक सिमट के रह गई

है शफाखाना ज़रूरी आज घर के पास में
उम्र ये अब तो दवाई तक सिमट के रह गई

अब बगावत का कहीं दिखता नहीं नाम- ओ- निशां
ये तो लेखक की लिखाई तक सिमट के रह गई

हूं अकेला चुप पड़ा इक खाट पर देखो मुझे
ज़िंदगी जाम- ओ- सुराही तक सिमट के रह गई

— मनमोहन सिंह 'दानिश'