Sunday, 11 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

ये जीरकपुर है जनाब, यहां रात 12 बजे के बाद दवा मिले न मिले लेकिन दारू जरूर मिलेगी

Read in:Hindi

(MOREPIC1) जे.एस. कलेर/जीरकपुर 

किसी ने ठीक ही कहा कि ये जीरकपुर है जनाब ! यहां रात 12 बजे के बाद किसी जरूरतमंद को दवा मिले न मिले लेकिन दारू जरूर मिलेगी। बिल्कुल यही हाल शहर में शराब कारोबारियों का है। शहर में ज्यादातर ठेकों पर रात को 12 बजे के बाद भी शराब की बिक्री होती है। शहर के अंदर का पटियाला चोंक हो या वीआईपी रोड या फिर शहर के ऑउटर रास्तों पर खुले ठेके हों। ये आपको 12 बजे के बाद भी बंद शटर के अंदर खुले ही दिखाई देंगे।

खास बात ये है कि कई बार नियमों को बनाए रखने के लिए इनको 12 बजे के बाद बंद तो कर दिया जाता है लेकिन इनके शटरों को काट एक छोटी से खिड़की ऐसी बना दी जाती है जिसमें से पैसे आराम से लिए जा सकें और शराब की बोतल पकड़ाई जा सके। इन शराब ठेकेदारों समेत खरीदारों को भी नियम कानूनों की चिंता नहीं है। वहीं रात को सुरक्षा के प्रहरी भी इनसे अनजान हैं।

(SUBHEAD)भले ही शहर के जीटी रोड और अन्य रास्तों पर पुलिस गश्त करती हो, साथ में पुलिस चौकी या थाना हो लेकिन पुलिस वाले भी इनको रोकने टोकने से परहेज करते हैं। इसे लेकर रात को शहर के शराब के ठेकों की कवरेज की। सबसे पहले पटियाला चोंक जहाँ रात के समय पीसीआर की तैनाती के दावे किए जाते हैं 12 बजे के बाद शराब ठेके पर शराब की बिक्री शटर की छोटी खिड़की से होती दिखाई दी। 

रानी की बात ये है कि यहां पुलिस पेट्रोलिंग लगातार होती रही। इन सभी से करीब 100 मीटर दूरी पर एक पुलिस सहायता केंद्र और पुलिस चौकी भी मिली लेकिन इनके गेट बंद मिले। रात भर शराब के खरीदार ठेकों पर खड़े नजर आए और बिक्री चालू रही।

दवाओं की दुकान बंद लेकिन शराब की खुली

एअरपोर्ट रोड पर दवाओं की एक भी दुकान खुली नजर नहीं आई। पटियाला चौक, पंचकूला चौक, के एरिया लाइट चौक, चंडीगढ़ रोड, वीआइपी रोड पर बनी मुख्य सभी दवाओं की दुकानें बंद थी लेकिन शराब की दुकानें खुली थी। पहले शराब के ठेके खुलने का समय रात 10 बजे तक किया गया था लेकिन बाद में सरकार ने इसे बढ़ाकर 12 बजे कर दिया था। इसके बाद भी शराब के खरीदार इतने हैं कि रात को 2 बजे भी ठेके का शटर खड़का देते हैं और डिलीवरी मिल जाती है।

0 Comments