Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

अढ़ाई किलो गांजे सहित युवक काबू, पुलिस रिमांड पर

Read in:Hindi

अबोहर, दलीप:
डीएसपी अबोहर कैलाश चंद्र शर्मा द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए थाना खुईयांसरवर प्रभारी मैडम इंद्रजीत कौर, कल्लरखेड़ा चौकी प्रभारी इंस्पैक्टर दविंद्र सिंह, एडीशनल एसएचओ बलजीत सिंह द्वारा नाकाबंदी के कल्लरखेड़ा के निकट कर रखी थी कि सामने से एक युवक संदिग्ध अवस्था में आता दिखाई दिया। बैग की तलाशी लेने पर बैग से अढ़ाई किलो गांजा मिला। पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश कुमार पुत्र सत्यनारायण माधव वासी मठेड़ा हॉल वार्ड नं 1, पोस्ट जिला पूनिया बिहार हालाबाद गंगानगर के रूप मे हुई। आरोपी के खिलाफ मुकदमा नं 123, 21 अक्तुबर 2022 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायाधीश मैडम रूबीना जोसन की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया। मामले की जांच जारी है।