Tuesday, 10 November 2026
Breaking News
श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया *पहल: अब स्कूल ऑफ़ एमिनेंस के छात्र AI और रोबोट पर आज़माएँगे हाथ* ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट के कच्चे कर्मचारियों को दिए ऑफर लेटर निकले कोरे कागज! पलवल में श्रीलंका और हरियाणा की अंडर-15 टीमों के बीच फ्रेंडशिप क्रिकेट सीरीज का आगाज, खेल मंत्री गौरव गौतम ने किया उद्घाटन खड़गे के ‘खुशियों की ईद’ वाले बयान पर मनीष तिवारी और एच.एस. लक्की अपनी चुप्पी तोड़ें : नरेश अरोड़ा मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ पत्रकार अरुण डोगरा  के निधन पर शोक व्यक्त किया मुख्यमंत्री ने मशोबरा में ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के साथ मनाई दीपावली छठ घाटों की सूची पर सियासी घमासान, 50 लाख के बजट का हिसाब दे नगर निगम : गुरदेव यादव गुरप्रीत सिंह हैप्पी चण्डीगढ़ रेलवे स्टेशन टैक्सी यूनियन के फिर से गठन के बाद अध्यक्ष नियुक्त श्री दिगम्बर जैन मंदिर में श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया भगवान महावीर स्वामी का 2553वाँ निर्वाण महोत्सव एवं दीपावली महोत्सव
पंजाब Trending

ओवरलोड ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
डेराबस्सी बरवाला रोड पर सैदपुरा गांव के पास एक ओवरलोड तूडी की ट्राली पलट गई, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बरवाला रोड के जर्जर होने से वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि गांव कुडावाला के पास सडक़ में बड़ा गड्ढा होने से लोगों को काफी परेशानी होती है और लंबा जाम लग जाता है। जिसके कारण मिनी बसें सैदपुरा से गुलाबगढ़ के लिए वैकल्पिक मार्ग से बरवाला के लिए अपनी बसें ले जाती हैं। लोगों ने कहा कि जब तक स्थानीय प्रशासन डेराबस्सी बरवाला रोड पर चलने वाले भारी वाहनों और ओवरलोड तूडी की ट्रॉलियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं करता, तब तक इस सडक़ पर चलने वाले वाहनों और मोटर चालकों के रक्षक भगवान हैं।लोगों का कहना था कि इस सडक़ पर अब तक कई ओवरलोड ट्रालियां पलट चुकी हैं, लेकिन लगता है प्रशासन किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है। अगर ये ओवरलोडेड तूडी की ट्रॉलियां दोपहिया वाहन चालक पर गिर जाती हैं, तो बड़ा हादसा हो सकता है। लेकिन स्थानीय प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस आंख बंद कर किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रही है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोड वाहन चालकों और पुआल से भरी ट्रालियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए ताकि किसी भी बड़े हादसे को टाला जा सके। गौरतलब है कि उक्त सडक़ का मुद्दा विधानसभा सत्र के दौरान विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने भी उठाया था, लेकिन अब देखना होगा कि विधायक के प्रयास बेकार जाते हैं या नहीं। स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन ने कुछ दिन पहले ही उक्त सडक़ के गड्ढों को भरकर ड्रामा किया था।

0 Comments