Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

औद्योगिक निवेश और उद्योग को बढ़ावा देने में बरनाला जिला को मिला सम्मान

Read in:Hindi

बरनाला, अखिलेश बंसल/करन अवतार:
औद्योगिक निवेश के लिए सिंगल विंडो सिस्टम और उद्योग को बढ़ावा देने के के लिए बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराने में जिला बरनाला ने प्रदेशभर से तीसरा स्थान हासिल किया है। इस उपलब्धि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने उपायुक्त पूनमदीप कौर को विशेष रूप से सम्मानित किया है।
गौरतलब है कि डिप्टी कमिश्नर पूनमदीप कौर को प्रदेश के मुख्यमंत्री मान ने उक्त सम्मान गत दिनों मोहाली में राज्य सरकार द्वारा आयोजित प्रगतिशील पंजाब निवेशक सम्मेलन 2023 के दौरान प्रदान किया। बता दें कि जिला बरनाला की टीम ने उपायुक्त पूनमदीप कौर के नेतृत्व में सिंगल विंडो सिस्टम को जमीनी स्तर पर लागू करने में अहम भूमिका अदा की है। जिसे राज्य सरकार के उद्योग विभाग द्वारा राज्य में औद्योगिक निवेश और व्यापार करने की दी जा रही सुविधाओं के मद्देनजर विभिन्न जिलों की रैंकिंग के दौरान स्कोरिंग के आधार पर प्रभावशाली बताया गया। परिणामस्वरूप राज्य सरकार द्वारा अप्रैल 2022 से जनवरी 2023 तक प्रदेशभर के जिला केंद्रों की जो रैंकिंग की गई, उस सूची में जिला बरनाला ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
उपायुक्त पूनमदीप कौर ने इस उपलब्धि के लिए सभी अधिकारियों को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि बरनाला जिले में उद्योग को बढ़ावा देने, उद्योग समर्थक माहौल देने और निवेश बढ़ाने के प्रयास जारी रहेंगे। जिला को आत्मनिर्भर बनाने का भी प्रयास होगा।

0 Comments