Friday, 25 September 2026
Breaking News
दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां किसी नेता की इंतज़ार में कल्पा का 'सुसाइड प्वाइंट' एक मकबूल गीत जो मेरी समझ से बाहर है भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम  "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना
पंजाब Trending

कन्या स्कूल ज़िला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम, लेंगे राज्य स्तर पर भाग

Read in:Hindi

अबोहर, दलीप:
स्थानीय सरकारी कन्या सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल की टीम में जिला स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता मिडिल वर्ग में प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। जानकारी देते हुए स्कूल के मीडिया इंचार्ज अध्यापक अमित बतरा ने बताया कि मैडम गगन व मोनिका वाट्स के नेतृत्व में सीनियर वर्ग व मिडल वर्ग में स्कूल की छात्राओं ने भाग लिया व मिडिल वर्ग में जिला स्तर पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। सुखदीप कौर पुत्री गुरदीप सिंह कक्षा छटीए ललिता पुत्री बाबू राम कक्षा सातवीं, इलमा पुत्री फुरकान कक्षा आठवीं ने भाग लिया।
अब यह छात्राएं 4 नवंबर को लुधियाना में होने वाली राज्य स्तरीय प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में भाग लेंगी। प्रश्नोत्तरी मुक़ाबले सीनियर वर्ग में भाग लेने वाले बच्चे सुमिता पुत्री बाबूलाल कक्षा नौवीं ऐजल पुत्री विक्की कक्षा दसवीं ने इस मुक़ाबले में चौथा स्थान प्राप्त किया। मैडम अंशु व पुष्पा के नेतृत्व में दसवीं कक्षा की छात्रा रूपाली पुत्री रजनीश ने ब्लॉक स्तरीय साइंस एग्जिबिशन साइंस मेले में तीसरा पुरस्कार प्राप्त कर स्कूल का नाम रोशन किया है। सातवीं कक्षा की छात्रा खुशी व इल्मा ने ब्लॉक स्तरीय साइंस मेले में भाग लिया। मैडम अनामिका बांसल को निर्णायक मंडल में शामिल करने पर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल श्रीमती सुनीता बुलंदी ने गाइड अध्यापकों व विजेता छात्राओं को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।