Sunday, 26 July 2026
Breaking News
क्या अब धर्मपुर में भी किसी की जान जाने का इंतज़ार है? टी.एस.एम. स्पोर्ट्स चंडीगढ़ विजयी और रनर-अप करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी सफाई सेवकों पर हुए लाठीचार्ज से महिला आयोग ने मांगी रिपोर्ट वरिष्ठ नागरिक ने गमाडा के हाउसिंग प्रोजेक्ट में अनियमितताओं पर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से स्वतः संज्ञान लेने की मांग की एनडीपीएस मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को नियमित जमानत असम में भूमि आंदोलन पर कार्रवाई की गूंज दुनिया तक आगरा में गूंजेगा सामाजिक न्याय का स्वर, छत्रपति शाहूजी महाराज जयंती पर जुटेंगे देशभर के प्रबुद्धजन: राजबीर सिंह भारतीय 25 जुलाई को दिल्ली में शहीद ऊधम सिंह जी की आदमकद प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होने की तैयारियां जोरों पर बरनाला के पास बदमाशों द्वारा फायरिंग, 2 शूटर काबू विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल
पंजाब Trending

जूडो के संस्थापक डॉ. जिगारो कानो का जन्मदिवस मनाया

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
हर वर्ष 28 अक्टूबर को जूडो के संस्थापक डा. जिगारो कानो के जन्मदिवस को समर्पित विश्व जूडो दिवस मनाया जाता है। जिसके तहत गत दिवस अबोहर के जूडो खिलाड़ियों ने बड़ी धूमधाम से जूडो दिवस मनाया। इस मौके पर स्वामी केशवानंद जूडो कोचिंग सेंटर के खिलाड़ियों ने केक काट कर खुशी मनाई व जिला जूडो एसोसिएशन फाजिल्का द्वारा हाल ही में स्टेट चैंपियन रहे खिलाड़ियों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में जिला जूडो एसोसिएशन के उपप्रधान संजय जाखड़ मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे। जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर राजेंद्र कुमार बिश्नोई जूडो कोच स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया, प्रिंसिपल अनुराग नागपाल, अजय पाल जाखड़, रविंद्र ढाका, राजीव गोदारा शामिल हुए।
संजय जाखड़ ने खिलाड़ियों को संबोधन करते हुए कहा कि वे खेल में कड़ी मेहनत कर आगे बढ़कर अबोहर का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि अबोहर के विधायक संदीप जाखड़ का भी यही सपना है कि अबोहर के खिलाड़ी अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहुंचकर मेडल हासिल करें। इस मौके रोटरी क्लब सेंट्रल अबोहर ने भी विशेष तौर पर पहुंचकर खिलाड़ियों व कोच कुलदीप सोनी का सम्मान किया। इस मौके पर मास्टर दयाराम, प्रिंस कुमारी, तमन्ना रानी आदि उपस्थित रहे।