Wednesday, 01 July 2026
Breaking News
दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री मासिक नवकार महामंत्र पाठ एवं भक्तामर दीप अर्चना, जैन मिलन ने मेनका गाँधी की आलोचना की आखिर व्यंग्य क्या है?
पंजाब Trending

दीपावली के दिन पटाखे से घायल हुए युवक की मौत

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
दीपावली वाली रात गांव दोदेवाला निवासी एक युवक पटाखा चलाते समय घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए अन्य अस्पताल के लिए रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
जानकारी अनुसार गांव दोदेवाला निवासी रामस्वरूप (26) पुत्र वेद प्रकाश अपने दोस्तों के साथ दीपावली की रात पटाखे चला रहा था। जब वह रस्सी बम चला रहा था तो पटाखे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले तुरंत उसे अबोहर के सरकारी अस्पताल में लेकर आए। डॉक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए रेफर कर दिया। परिवार वाले उसे बेहतर इलाज के लिए बठिंडा के एक निजी अस्पताल में ले गए। इलाज दौरान रामस्वरूप की बठिंडा में मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा शव वारिसों को सौंप दिया है। मृतक शादीशुदा था और उसकी शादी 1 वर्ष पहले ही हुई थी।