Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

दूसरे राज्यों के धान की फ़सल अधिक रेट पर बेचने के दोष में राइस मिल मालिक अनिल जैन गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने अधिकारियों की मिलीभुगत के साथ मंडियों में अधिक कीमतों पर लेबर कारटेज और अनाज की ढुलाई के टैंडर लेने के मामले सम्बन्धी ब्यूरो की तरफ से पहले ही दर्ज किये गए केस में कथित मुलजिम कृष्णा राइस मिल, सवद्दी, जि़ला लुधियाना के मालिक और आढ़ती अनिल जैन को गिरफ़्तार किया है। उसे आज अदालत में पेश करके दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि मुलजिम अनिल जैन की गिरफ़्तारी के दौरान उसकी इनोवा कार को भी कब्ज़े में ले लिया गया है और उसकी कार में से दस्तावेज़ों वाला एक ब्रीफकेस भी बरामद किया गया है। इस मामले में आगे कार्यवाही जारी है।
उन्होंने बताया कि मुलजिम अनिल जैन को थाना विजीलैंस ब्यूरो रेंज, लुधियाना रेंज में एफ.आई. आर. नं. 11 तारीख़ 16- 08- 2022 के अधीन आई.पी.सी. की धारा 420, 409, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7, 8, 12, 13 (2) के अंतर्गत दर्ज केस अधीन गिरफ़्तार किया गया है और इस केस में तेली राम और अन्य ठेकेदार/टैंडरकार भी शामिल हैं।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस मामले में मुलजिम तेली राम, पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु और कमीशन एजेंट कृष्ण लाल धोतीवाला को पहले ही गिरफ़्तार किया जा चुका है और सभी न्यायिक हिरासत में हैं। उन्होंने बताया कि मुलजिम अनिल जैन को बाद में जांच के दौरान नामज़द किया गया था और वह अपनी गिरफ़्तारी से बच रहा था। उन्होंने आगे बताया कि हाई कोर्ट की तरफ से उसकी अग्रिम ज़मानत अर्जी भी ख़ारिज कर दी गई थी।
इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि आढ़ती अनिल जैन पर यह भी आरोप है कि वह यूपी, बिहार आदि राज्यों से कम रेट पर धान की फ़सल लाकर अपने राइस शैलर में रखता था और इसको सरकारी कोटे से खऱीद कर अपने शैलर में रखे धान में मिला कर बेच देता था। इस तरह वह राज्य की मिलिंग नीति का उल्लंघन करके अपने शैलर में अपने तरफ से खरीदे धान की फ़सल भी स्टोर करता था।
उन्होंने आगे बताया कि अनिल जैन को विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने थाना सिद्धवां बेट के पुलिस अधिकारियों के इलावा सवद्दी (पश्चिमी) और सवद्दी (पूर्वी) के सरपंचों और साथ लगते गाँवों के अन्य गणमान्य व्यक्तियों की हाजिऱी में लगभग 6 घंटों की मुशक्कत के बाद गाँव सवद्दी कलाँ में उसके शैलर से काबू किया। उन्होंने बताया कि मुलजिम ने विजीलैंस की टीम को देखते ही अपने पारिवारिक सदस्यों और वर्करों को शैलर में बुला लिया था और अपनी गिरफ़्तारी से बचने के लिए अपने आप को एक कमरे में ताला लगा कर बंद कर लिया। बहुत सूझबूझ के साथ विजीलैंस टीम ने उसे उपरोक्त जि़म्मेदार व्यक्तियों और पारिवारिक सदस्यों की हाजिऱी में कमरे का दरवाज़ा तोड़ कर काबू किया।