Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना
पंजाब Trending

पंजाब बजट सत्र को सुप्रीम कोर्ट की मंज़ूरी मिलना लोकतंत्र की जीत

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब के लोक निर्माण और बिजली मंत्री हरभजन सिंह ई. टी. ओ. ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पंजाब बजट सत्र 3 मार्च से बुलाने सम्बन्धी किये फ़ैसला को लोकतंत्र की जीत बताया है।
जारी एक प्रेस बयान द्वारा कैबिनेट मंत्री ने कहा कि माननीय सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार की तरफ से पंजाब बजट सत्र 3 मार्च से बुलाने सम्बन्धी पंजाब मंत्रालय के फ़ैसले पर मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि यह फ़ैसला 3 करोड़ पंजाबियों के हक में आया फ़ैसला है।
हरभजन सिंह ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब डा. भीम राव अम्बेदकर की तरफ से बनाऐ गए संविधान के मुताबिक काम करते हुए ही यह लोकतंत्र कायम रह सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य में केंद्र सरकार की तरफ से नियुक्त किये जाते राज्यपाल केंद्र सरकार के वक्ता के तौर पर काम न करें बल्कि राज्य के लोगों के हित में लोगों की तरफ से चुनी गई सरकार की इच्छाओं और सलाह के मुताबिक अपनी जि़म्मेदारी को निभाएं।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट की तरफ से पंजाब सरकार के हित में सुनाया गया फ़ैसला इस बात को प्रमाणित करता है कि राज्यपाल सरकार की तरफ से सत्र बुलाने सम्बन्धी भेजे गए प्रस्ताव को किसी हालत में अस्वीकार नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्यपाल की तरफ से संवैधानिक मूल्यों को दरकिनार करते हुये सरकार की तरफ से बजट सत्र को बुलाने की मंजूरी न देना लोकतंत्रीय रिवायतों का उल्लंघन है।