Tuesday, 14 April 2026
Breaking News
विद्यार्थी अपनी क्षमता को पहचाने और दृढ़ संकल्प और आत्मविश्वास के साथ अपने सपनों को साकार करें : डॉ. अनीता खोसला सांसद साहनी के निजी सदस्य विधेयक ऑनलाइन हेट स्पीच (प्रिवेंशन) बिल, 2024 को संसद में प्रस्तुत किए जाने की राष्ट्रपति ने स्वीकृति प्रदान की जीरकपुर के ढकोली में ​खुला बचपन प्ले स्कूल अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीते मठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहर श्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजन हल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारिया हरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर ने
राष्ट्रीय Trending

पतंगों से सीखे जीवन की उंची और सुखद उड़ान-संतोष दीदी

Read in:Hindi

राज सदोष/अबोहर।

ब्रह्माकुमारीज संस्थान के शांतिवन आबू रोड में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। इस दौरान शांतिवन के विशाल मैदान में ब्रह्माकुमारीज संस्थान की संयुक्त मुख्य प्रशासिका बीके संतोष दीदी ने कहा कि जैसे पतंगों की डोर मनुष्य के हाथ में होती है। वह जितना ही कुशलता से उड़ाता है उतना ही वह पतंग उंचे आसमान में उड़ती है। इसलिए हमें उड़ती पतंग से सीख लेते हुए जीवन को श्रेष्ठ कर्म की उंचाईयों पर ले जाने का प्रयास करना चाहिए। उ

न्होंने लोगों से कहा कि उड़ाने भरते समय बहुत सम्भलने की जरुरत है। इसलिए जितना सतर्क होकर आनन्दित होकर पतंग की डोर संभालते है। ऐसे ही जीवन की डोर को संभालते रहना चाहिए।

महासचिव बीके करुणा भाई ने कहा कि हमारा जीवन एक पतंग की तरह है। जिसकी डोर परमातमा के हाथों में सौंपने से जीवन खुशहाल हो जाता है। उतार चढ़ाव का दौर पूरे लाईफ चलता है। ऐसे में घबराने की बजाए संयमित होकर संभालने की जरुरत है।

अतिरिक्त महासचिव बीके मृत्युंजय ने सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाए देते हुए जीवन में खुश रहने की गुण बताये। कार्यक्रम में विज्ञान एवं अभियन्ता प्रभाग के अध्यक्ष मोहन सिंघल, ह्दय रोग विशेषज्ञ डाॅ सतीष गुप्ता ने कहा कि मनुष्य का जीवन बहुत उत्तम और श्रेष्ठ है। इसलिए इसे पूरा संभालना चाहिए।

इस दौरान उपस्थित लोगों ने आसमान में पतंग तो उड़ाये साथ ही देर तक थिरकते रहे। लोगों को गुड़ तिल खिलाकर बधाई दी गयी। कार्यक्रम में बीके सुधीर, बीके सतीष, बीके ईश्वर समेत कई लोग उपस्थित थे।