Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

फ़सल की हेराफेरी करने के आरोप में 3 चावल मिल मालिकों के खि़लाफ़ मामला दर्ज, दो मिल मालिक गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी अपनी मुहिम के दौरान आज तीन चावल मिल मालिकों के खि़लाफ़ 1.80 करोड़ रुपए के धान की हेराफेरी के दोष अधीन मुकदमा दर्ज करके उनमें से दो मालिकों को गिरफ़्तार कर लिया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि इस सम्बन्ध में मैसर्ज दुर्गा राइस एंड जनरल मिल साहनेवाल, लुधियाना के हिस्सेदार मरहूम गणपत राय और उसके दो पुत्रों दिनेश कुमार और राजेश, जो उपरोक्त मिल के हिस्सेदार भी हैं, के खि़लाफ़ आईपीसी की धारा 409, 420, 120-बी के अंतर्गत एफआईआर नंबर 13 तारीख़ 11-10-2022 को दर्ज की गई है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में ब्यूरो ने दिनेश कुमार और राजेश दोनों भाईयों को गिरफ़्तार कर लिया है। इस मामले की अगली जांच जारी है।