Tuesday, 22 September 2026
Breaking News
बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री आयुष विभाग ने गांव चक बजीदा (टाहली वाला) में आयोजित किया चिकित्सा शिविर  उत्तम सत्य धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया दशलक्षण पर्व का पांचवां दिन  भारत-पाक सीमा पर अब रिट्रीट सैरेमनी सांय 5.30 बजे   उत्तम शौच धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाया पुष्पदंत भगवान का निर्वाण दिवस श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में धूमधाम से मनाई गई राधाष्टमी, राधा रानी का पंचामृत से महाभिषेक किया गया नशे के अड्डे कालोनियों के साथ-साथ शहर के पॉश इलाकों में भी हैं : तरसेम मित्तल
पंजाब Trending

बढ़ रही वारदातों की रोकथाम के लिए विधायक संदीप जाखड़ ने की पुलिस अधिकारियों संग बैठक

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप) शहर में दिन-प्रतिदिन बढ़ रही लूट की वारदातों पर नकेल कसने हेतु आज विधायक संदीप जाखड़ ने पुलिस अधिकारियों के साथ नगर निगम के टाउन हॉल में बैठक की। इस मौके पर समस्त पार्षद भी मौजूद थे। इस बैठक के दौरान जाखड़ ने कहा कि बड़े ही दुख की बात है कि सत्ता परिवर्तन के बाद पूरे पंजाब में ही असामाजिक तत्व काफी सक्रिय हो गए हैं और प्रतिदिन वारदातों को अंजाम दे रहे है, जिससे अबोहर के हालात भी काफी खराब होते नजर आ रहे हैं क्योंकि आए दिन शहर में चोरी व लूट की वारदातें बढ़ती जा रही हैं। सबसे चिंताजनक बात तो यह है कि लूट की वारदातों को अंजाम दे रहे असामाजिक तत्व सरेआम तलवारे व कॉपे लेकर लोगों पर हमला कर रहे हैं, लेकिन पुलिस के हाथ कोई बड़ी सफलता नहीं लग पाई है जिससे शहरवासियों में डर का माहौल बना हुआ है। बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने विधायक जाखड़ व उनकी टीम को भरोसा दिलाया कि उनके द्वारा अनेकों प्रयास किए जा रहे हैं और जल्द ही इन असामाजिक तत्वों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस अधिकारियों के आश्वासन के बाद विधायक ने उन्हें 10 दिन का समय देते हुए कहा कि यदि इन दिनों में स्थिति पर नियंत्रण न पाया गया तो वे अपनी टीम के साथ सड़कों पर प्रदर्शन करने को मजबूर हो जाएंगे। श्री जाखड़ ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से भी अपील की है कि पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति को सुधारने के लिए जिन भी मंत्रियों व विधायकों के पास अधिक गनमैन है उन्हें तुरंत पुलिस थाना में भेजा जाए ताकि पंजाब की जनता खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।