Thursday, 02 July 2026
Breaking News
हिमाचल प्रदेश के आठ पारंपरिक उत्पादों को मिला जीआई टैग भाभी व उसके मायके परिवार के जुल्मों से तंग आकर देवर ने किया सुसाइड  दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति के प्रांतीय वर्ग में 2 सौ से ज्यादा युवतियों ने लिया शौर्य प्रशिक्षण  गांधी स्मारक भवन प्रबंधन पर कोर्स पूरा होने से पहले 10 हजार अतिरिक्त फीस मांगने का आरोप धर्म में भाव और विवेक सर्वोपरि - क्षुल्लक प्रज्ञांश सागर  करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी, हरियाणा और इंडस वैली क्रिकेट अकादमी, डेराबस्सी की टीमें फाइनल में डिफरेंटली डिफरेंट–पंचम : द लीजेंड में पंचम दा को संगीतमय श्रद्धांजलि श्री अमरनाथ धाम यात्राः शिव सेवा संघ द्वारा लंगर प्रबंधन के लिए राशन से भरे ट्रक रवाना राष्ट्र स्तरीय शूलिनी मेला संपन्न,राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने की ऐतिहासिक दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना इलेक्ट्रिक बसों पर सरकार 50 और डीजल बसों पर 30 प्रतिशत सब्सिडी देगी: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

बुजुर्ग दंपत्ति द्वारा धरना देने के मामले में पुलिस ने जांच शुरू की

Read in:Hindi

डेराबस्सी, कृतिका:
हाउसिंग प्रोजेक्ट के जसवीर सिंह मोदी पर दुकान पर कब्जा करने का आरोप लगाने वाले 52 वर्षीय शख्स के मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मुबारिकपुर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह ने बुजुर्ग के साथ विवाद स्थल का दौरा कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस मामले में जसवीर सिंह मोदी ने आरोप लगाया कि बुजुर्ग हरबंस सिंह ने डेराबस्सी कोर्ट में केस के दौरान बयान दिया था कि दुकान नंबर 15 उनकी नहीं है, दुकान नंबर 26 उन्हें दी गई है और उन्होंने उस दुकान का निर्माण शुरू करा दिया है। उक्त दुकान पर वृद्ध ने रजिस्ट्री के तहत बिजली का मीटर भी लगवाया है।
बिल्डर ने कहा कि कोर्ट में फैसला आने के बाद पुलिस जांच में भी वे निर्दोष पाए गए हैं, इसके बावजूद बुजुर्ग उन्हें परेशान कर रहे हैं।वहीं हरबंस सिंह का कहना है कि उनके नाम पर आशियाना सोसायटी के अध्यक्ष ने वर्ष 1995 में रजिस्ट्री करवाई थे। साल 2017 में जब वे दोबारा मौके पर गए तो बिल्डर ने उस जगह पर अपनी खुद की दुकान बना ली थी। बाद में समझोते के दौरान उन्हें दुकान नंबर 26 दिया गया, जो पार्किंग स्थल निकला।
बुजुर्ग ने आरोप लगाया कि पुलिस जांच रिपोर्ट में लिखा है कि उनके साथ ठगी की गई जबकि डीए लीगल ने बिल्डर के पक्ष में फैसला करते हुए कहा कि बिल्डर की रजिस्ट्री सही है, जबकि हरबंस सिंह की रजिस्ट्री में दुकान का नंबर लिखा नहीं है।बुजुर्ग ने कहा कि उन्हें न तो कोर्ट के इस फैसले को नही मानता और न ही डीए की कानूनी रिपोर्ट पर भरोसा है।
इस बारे में बात करने पर डीएसपी डेराबस्सी हरविंदर सिंह ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच के अलावा राजस्व विभाग से भी रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के पास रजिस्ट्री है, जल्द ही जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।