Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

युवतियों ने कम्पनी पर लगाया ठग्गी मारने का आरोप

Read in:Hindi

अबोहर, दलीप कुमार: (SUBHEAD)
कुछ लडक़े लड़कियों ने डीएसपी कैलाश चंद्र शर्मा मुलाकात कर एक मार्किटिंग कम्पनी पर ठग्गी मारने का आरोप लगाया है। चंद्रकला पुत्र गोरेलाल वासी ढाणी विशेषरनाथ, सुखचैन सिंह पुत्र निंदर सिंह वासी रावला मंडी गंगानगर, गगनीप कौर, गुरप्रीत कौर, मधु बाला, सानिया, गुंजन, विशाल कुमार, आदि ने डीएसपी शर्मा को बताया कि मार्किटिंग कम्पनी ने उन्हें 10 हजार रूपये के वेतन पर काम पर रखा था और इसके लिए उनसे 25-25 हजार रूपये रजिस्ट्रेशन फीस भी ली थी। 5-6 महीने तक काम करवाने के बाद अभी तक वेतन नहीं दिया है। वेतन मांगने पर कहते हैं कि हम तुम्हें बदनाम कर देंगे व जान से मारने की धमकियां देते हैं। उक्त कम्पनी ने तीन बार अपने कार्यालय को बदला व नाम भी बदला। उक्त कम्पनी ने अब हकीकत राये चौक, नजदीक सुधीर सुनील सिनेमा, व यू.जीवन फायनांस बैंक की तीसरे मंजिल पर कार्यालय बना रखा है। उक्त युवाओं ने इस कम्पनी के खिलाफ कार्यवाई करने की मांग की है।