Monday, 08 June 2026
Breaking News
हिमाचल महासभा की कार्यकारिणी की बैठक में भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा की तय  एस्पायर संस्थान 15 ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ को प्रदान करेगा निःशुल्क कोचिंग मुख्यमंत्री ने ‘एस्पायर टैलेंट हंट’ का पोस्टर जारी किया प्रथम स्वर्गीय चौधरी भजन लाल ट्रॉफी उत्तर क्षेत्र अंडर-14 संयुक्त लड़के एवं लड़कियों का क्रिकेट टूर्नामेंट 17 जून से पंचकूला में सजा श्री बालाजी महाराज का दिव्य दरबार, महंत दिनेश पुरी महाराज ने श्रद्धालुओं की समस्याओं का किया समाधान किसी को मुझे आज़माना नहीं है प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ, सुरक्षित और हरित भविष्य की नींव है : कमांडेंट कमल सिसोदिया 5 सिग्नल बटालियन, केरिपुबल, हैल्लोमाज़रा में किया गया वृक्षारोपण डेराबस्सी ओवरब्रिज के नीचे 'अवैध बस्ती', बाथरूम तक बने, प्रशासन ने मूंदी आंखें ओआरसी सैनिक अकादमी के दो छात्रों का राष्ट्रीय सैनिक विद्यालयों में चयन "पेड़-पौधों में भी प्राण हैं,धरती की शान हैं...इनको बचाओ, हरा-भरा बनाओ और स्वस्थ जीवन पाओ"
पंजाब Trending

रिश्वतखोरी के मामले में एएसआई गिरफ़्तार

Read in:Hindi

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई गई मुहिम के दौरान वेरका में पी.एस.पी.सी.एल. के बिजली चोरी विरोधी (एंटी पावर थैफ्ट) थाने में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) नरिन्दर सिंह (831/ अंमृतसर ग्रामीण) को 4000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त मुलजिम एएसआई को तरलोचन सिंह निवासी नयी आबादी, वेरका की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है।
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर दोष लगाया कि उपरोक्त पुलिस कर्मचारी उसके खि़लाफ़ दर्ज हुए बिजली चोरी केस में जांच अधिकारी है और इस मामले सम्बन्धी अदालत में जांच रिपोर्ट पेश करने के बदले उससे 4,000 रुपए की रिश्वत की माँग कर रहा है।
प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस शिकायत के तथ्यों की पुष्टि करने के बाद विजीलैंस ब्यूरो के अमृतसर यूनिट की एक टीम ने जाल बिछाया और उक्त पुलिस कर्मचारी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में 4,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू कर लिया।
उन्होंने बताया कि उक्त ए.एस.आई के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और अगली कार्यवाही जारी है।