Tuesday, 29 September 2026
Breaking News
कबड्डी के मैच की ऑफिशिएटिंग में सुधार की ज़रूरत राजस्थान परिवार ट्राइसिटी की ‘चाय पर चर्चा’ में समाज की समस्याओं और भागीदारी पर मंथन 20वें एशियाई खेलों कें पदक विजेताओं को दी जाएगी 5.33 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशिः मुख्यमंत्री गोल्ड मेडल विजेता सुरुचि को मुख्यमंत्री और खेल मंत्री ने फ़ोन पर दी बधाई, -डीसी वर्षा खांगवाल ने किया सम्मानित ढकोली में ओआरसी सैनिक अकादमी ने चलाया पौधारोपण अभियान प्रॉपर्टी फेडरेशन, चण्डीगढ़ को मिला नया नेतृत्व : नरेश बंसल अध्यक्ष निर्वाचित *नमो मैराथन में फरीदाबाद की धरती से नशे के खिलाफ आज हरियाणा की बुलंद आवाज उठी है : मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी टैगोर थिएटर में बिखरे बॉलीवुड मेलोडीज़ के रंग: 'सुरीला सफ़र-30' में गूंजी लता जी की यादें पंजाब सरकार नौकरियों पर श्वेत पत्र जारी कर बताए पांच साल में कितने युवाओं को रोजगार दिया : मुख्यमंत्री नायब सैनी सभी राज्यों को 28 सितंबर को विश्व रेबीज दिवस मनाने के लिए परामर्श
राष्ट्रीय Trending

रेखा शर्मा भारत के महिला आयोग की अध्यक्ष हैं या यूरोप अथवा अमेरिका के?

Read in:Hindi

अमृतसर, फेस2न्यूज:
अत्यंत दुख और हैरानी की बात है कि भारत के राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा यह सलाह दे रही हैं कि माता—पिता को लिव इन रिलेशनशिप को स्वीकार करना चाहिए। अफसोस है कि अध्यक्षा महोदया ने यह नहीं बताया कि वह अपने परिवार में अगर बच्चे लिव इन रिलेशनशिप का जीवन जिएं तो क्या उनका समर्थन करेंगी?
पंजाब में पूर्व केबिनेट मंत्री रही श्रीमती लक्ष्मीकांता चावला ने कहा कि होना तो यह चाहिए था कि वह देश के गृहमंत्री और प्रधानमंत्री जी से बात करके सुप्रीम कोट्र द्वारा मान्यता प्राप्त लिव इन रिलेशनशिप को रद्द करवाने का प्रयास करतीं और लड़कियों को यह समझातीं कि विवाह जैसे सामाजिक पवित्र रिश्ते को छोड़कर लिव इन रिलेशनशिप में जाना अपनी जिंदगी को बर्बाद करना है। लिव इन रिलेशनशिप में बहुत सी लड़कियों ने आत्महत्या की है या हत्या हो गई है या पुरुष पार्टनर बलात्कार जैसे आरोप का सामना करते हुए जेल में बंद हैं। वैसे जो सहमति से साथ रहते और पति—पत्नी जैसा संबंध बनाते हैं वहां बलात्कार का केस दर्ज ही क्यों किया जाता है? यह कानून के रक्षकों को बताना होगा। महिला आयोग की अध्यक्षा से मेरा यह निवेदन है कि नई पीढ़ी के बच्चों को सही रास्ता दिखाएं न कि माता पिता को उनका यह रिश्ता स्वीकार करने की बात करें।