Monday, 12 October 2026
Breaking News
श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी 46वें भव्य रामलीला मंचन की तैयारियां पूरी, आधुनिक तकनीक और भव्य दृश्यों से सजेगा रामलीला मंच
पंजाब Trending

सजा पूरी कर चुके सिंहों की तत्काल रिहाई की मांग

Photo by: Pankaj
Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
पिछले महीने से बंदी सिंहों की रिहाई के लिए मोहाली में चल रहे कौमी इंसाफ मोर्चे में पूरे पंजाब में से लोग शमूलियत कर रहे है। इसी के चलते रविवार को जीरकपुर के पटियाला रोड स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा से एक जत्था काफिले के रूप में, जिसमें बड़ी संख्या में युवा, बुजुर्ग और किसान यूनियन पुआद के नेता शामिल थे, कौमी इंसाफ मोर्चा के समर्थन में मोहाली के लिए रवाना हुआ। इस संबंधी जानकारी देते हुए नेताओं ने कहा कि जेल में बंद सिंहों की रिहाई के लिए प्रदेशभर से मांग की जा रही है लेकिन सजा पूरी कर चुके सिंहों को रिहा न कर केंद्र सरकार अपने वादे से भाग रही है। जिस कारण पूरे सिख जगत में मोदी सरकार के प्रति भारी रोष है। उन्होंने कहा कि समय की सरकारों ने हमेशा मानवाधिकारों का उल्लंघन किया है, सरकारें बलात्कारियों और हत्यारों को पैरोल और रिहाई दे सकती है लेकिन अपने अधिकारों के लिए लड़ने वालों को कभी न्याय नहीं देती। उन्होंने कहा कि जीरकपुर से युवा और किसान एक बड़े काफिले के रूप में मोर्चे में शामिल होने जा रहे है और जब तक मोर्चा जारी रहेगा, जीरकपुर की संगत की ओर से पूरा सहयोग दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंदी सिंहों की रिहाई और श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के दोषियों को सजा जरूर मिलेगी। उन्होंने कहा कि वह तन, मन और धन से कौमी इंसाफ मोर्चे का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है और जथेबंदी सरकार की धक्केशाही के खिलाफ़ लोगों को जागरूक करने के लिए गांवों में मीटिंग कर चुके है।

0 Comments