Tuesday, 13 October 2026
Breaking News
दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत
पंजाब Trending

समझौते की कापी देने के बदले रिश्वत लेते ए.एस.आई. के खिलाफ केस दर्ज

Read in:Hindi

बरनाला/चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो द्वारा भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज थाना तपा ज़िला बरनाला में तैनात सहायक सब इंस्पेक्टर (ए.एस.आई.) किरनजीत सिंह (499/बरनाला) को 5000 रुपए की रिश्वत लेने और अन्य 5000 रुपए की माँग करने के आरोप अधीन रिश्वतखोरी का केस दर्ज किया गया है।
इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त पुलिस मुलाज़िम के खि़लाफ़ प्रवीन कुमार निवासी भदौड़, बरनाला की शिकायत पर रिश्वत लेने के दोष अधीन मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्धी मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर शिकायत दर्ज करवाई थी।
विवरण देते हुये उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके खि़लाफ़ थाना सदर तपा में दर्ज एक मुकदमे में हुए समझौते की कॉपी देने के बदले उक्त पुलिस मुलाज़िम ने उससे 10,000 रुपए रिश्वत की माँग की थी और मौके पर ही रिश्वत के तौर पर 5000 रुपए ले लिए। उन्होंने आगे दोष लगाया कि दोषी ए. एस. आई. रिश्वत के बकाया 5000 रुपए की माँग कर रहा है और उसने सारी बातचीत को सबूत के तौर पर रिकार्ड कर लिया।
प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस ब्यूरो ने आनलाइन शिकायत में लगाए गए दोषों की जांच की और दोषी पुलिस मुलाज़िम को शिकायतकर्ता से 5000 रुपए की रिश्वत लेने और अन्य 5000 रुपए मांगने के दोष अधीन दोषी पाये जाने के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया और इस मामले की आगे जांच जारी है।

0 Comments