Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

सहकारी सभा का सहायक रजिस्ट्रार 20,000 रुपए रिश्वत लेता रंगे हाथों काबू

Read in:Hindi

चंडीगढ़, कृतिका:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने दविन्दर कुमार, सहायक रजिस्ट्रार, को-ऑपरेटिव और मार्किटिंग सोसायटीज, ब्लॉक दसूहा, जि़ला होशियारपुर को 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया है।
यह जानकारी देते हुए विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दविन्दर कुमार को शिकायतकर्ता तजिन्दर सिंह गाँव बेरछा, जि़ला होशियारपुर की शिकायत पर गिरफ़्तार किया गया है। दविन्दर कुमार के अधीन इस ब्लॉक में 70 को-ऑपरेटिव सोसायटीज थीं।
अधिक विवरण देते हुए उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस के पास दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि जब वह बतौर मैनेजर, को-ऑपरेटिव सोसायटी, टांडा में तैनात था तो उस वक्त दविन्दर कुमार, सहायक रजिस्ट्रार, को-ऑपरेटिव सोसायटीज ब्लॉक दसूहा अब अतिरिक्त प्रभार डिप्टी रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटी होशियारपुर ने उसके खि़लाफ़ गबन का एक केस बनाया था। इस केस के खि़लाफ़ रजिस्ट्रार को-ऑपरेटिव सोसायटीज, पंजाब, चंडीगढ़ के पास दाखि़ल अपील की पड़ताल के उपरांत फ़ैसला उसके हक में होने के बावजूद भी उक्त मुलजिम दविन्दर कुमार, सहायक रजिस्ट्रार ने उसको ड्यूटी पर ज्वाइन नहीं करवाया, बल्कि उसके खि़लाफ़ एक और गबन केस की रिकवरी सम्बन्धी जांच खोल दी।
शिकायतकर्ता ने विजीलैंस को बताया कि उक्त मुलजिम दविन्दर कुमार पहले भी उससे 5,000 रुपए बतौर रिश्वत ले चुका है और अब इस ताज़े केस की जांच उसके हक में करने के बदले 50,000 रुपए माँग रहा है।
विजीलैंस ने शिकायतकर्ता द्वारा लगाए गए दोषों की पड़ताल के उपरांत दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में उक्त मुलजिम को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया है। इस सम्बन्धी मुकदमा नंबर 20 तारीख़ 10-10-2022 को भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा 7 के अंतर्गत थाना विजीलैंस ब्यूरो, जालंधर में दर्ज कर लिया है और इस सम्बन्धी आगे जाँच जारी है।