Thursday, 24 September 2026
Breaking News
7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना सुनहरे गीत-सुनहरी यादें’ से सजी संगीत की यादगार शाम एसुस ने भारत में अपना पहला पेगासस हाइब्रिड स्टोर लॉन्च करके चंडीगढ़ में अपनी रिटेल उपस्थिति को मज़बूत किया “501 गणेश बीड़ी” मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू के घर पर गोलीबारी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ बांग्लादेश में 7 हसीना सहयोगियों को मौत की सज़ा, भारत में शरण पर अटकलें उत्तम संयम धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने मनाई सुगंध दशमी संस्कृत भाषा में राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त, विद्वान पंडित साधू राम शास्त्री की पुण्यतिथि पर बुजुर्ग शिष्यों ने अपने प्राचार्य को किया नमन अब 1.80 लाख आय वाले परिवारों को भी मिलेगा लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ: मुख्यमंत्री
पंजाब Trending

सेठ दयाराम सेवा सदन में हस्तशिल्प प्रदर्शनी 14 नवम्बर तक

Read in:Hindi

अबोहर, (दलीप)
स्थानीय कंधवाला रोड़, शिव मंदिर में स्थित सेठ दयाराम सेवा सदन में ग्रामीण महिला वेलफेयर फेडरेशन अबोहर द्वारा हस्तशिल्प प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ। आप पार्टी नेता रमेश सोनी व अशोक गर्ग ने प्रदर्शनी का शुभारंभ किया! इस मौके पर उन्होंने कहा कि ग्रामीण अंचल एवं देश की संस्कृति को इन हस्तशिल्प प्रदर्शनीयो ने अब तक भारत वर्ष में जीवत रखा है।
प्रदर्शनी का नेतृत्व कर रहे प्रवक्ता ने बताया कि इस प्रदर्शनी में ग्रामीण महिलाओं द्वारा सामान तैयार किया गया है जो अत्यंत मनमोहक एव सुंदर है, जिसमे स्पष्ट तौर पर भारतीय संस्कृति की झलक दिखाई देती है। प्रदर्शनी में एम्ब्राइडरी सूट, लकड़ी का सामान, आर्टिफिशियल आभूषण, पंजा दरी, टेडी वेयर, पंजाबी जूती, फुलकारी सूट, क्रोसिया का सामान, एम्ब्रॉयडरी दुप्पटा तथा अन्य हस्तशिल्प सामान लगाया गया है। प्रवक्ता ने बताया कि शनिवार से शुरू हुई यह प्रदर्शनी 14 नवंबर तक लगी रहेगी, प्रदर्शनी में कोई प्रवेश शुल्क नही रखा गया है।