Monday, 12 October 2026
Breaking News
भारत के मीडिया जगत को चाहिए एक समावेशी और सशक्त प्रेस काउंसिल श्री दिगंबर जैन मंदिर में णमोकार मंत्र पाठ एवं भक्तामर दीपार्चना का आयोजन घरेलू दुकानों पर कार्रवाई के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल करे चंडीगढ़ प्रशासन : कृष्ण लाल समाजवाद के अग्रदूत थे महाराजा अग्रसेन महाराज  भगवान वाल्मीकि रामतीर्थ, अमृतसर से चंडीगढ़ पहुंची प्रथम ज्योति, सेक्टर 49-A की रामलीला कमेटी ने किया स्वागत राज नागपाल एक बार फिर सर्वसम्मति से ऑल इंडिया राजीव मेमोरियल सोसाइटी के अध्यक्ष चुने गए महाकाल की पवित्र नगरी उज्जैन के महापौर मुकेश टटवाल का राम दरबार में भव्य स्वागत पंचकूला में पहली बार सजेगा ऐतिहासिक गरबा-डांडिया का महा-पंडाल पंजाब विवि के पूर्व रशियन विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज मालवीय द्वारा रशियन में अनुदित तीन पुस्तकों का विमोचन प्रभु श्री राम कथा सुनना और सुनाना पूर्व निश्चित होता है और ये अवसर सौभाग्य से ही प्राप्त होता है : आचार्य पंडित ईश्वर चंद्र शास्त्री जी
पंजाब

सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर पर जानलेवा हमले के आरोप में आधा दर्जन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Read in:Hindi

जीरकपुर, कृत्रिका:
जीरकपुर पुलिस द्वारा पास के गांव नारायणगढ़ झुंगिया के एक सेवानिवृत्त सब इंस्पेक्टर एवं पंचायत मेंबर को जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में आधा दर्जन व्यक्तियों के खिलाफ कत्ल के इरादे सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। हमले के दौरान गंभीर रूप से घायल हुए 72 वर्षीय व्यक्ति ने पुलिस पर हमलावरों से मिलीभगत का आरोप लगाया है। पुलिस को दी शिकायत में गांव नारायणगढ़ झुगिया निवासी बहादुर सिंह (72) पुत्र स्वर्गीय चन्नन सिंह ने बताया कि गत दिवस सुबह वह हमेशा की तरह टहलने के लिए जा रहा था, जब वह गांव के श्मशान घाट के पास पहुंचा, तो सामने से एक बड़ी सफ़ेद रंग की लग्जरी गाड़ी आई। जिससे करीब आधा दर्जन लड़कों ने उतरकर उसे घेर लिया और बिना देर किए लाठी-डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया और उसके दोनों टांगे तोड़ दी और उसके हाथ का अंगूठा भी तोड़ दिया। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ के सेक्टर 32 अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जीरकपुर पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने उनके बयान लेने के दौरान उन पर दबाव डाला, जिस कारण उन्होंने यह सारा मामला एसएसपी मोहाली के संज्ञान में लाया, जिसके बाद पुलिस ने गांव नारायणगढ़ झुंगिया की पूर्व सरपंच के पति हरविंदर सिंह उर्फ बिंदर की शह पर हमला करने के आरोप में उनके भाई कुलविंदर सिंह उर्फ काकू सहित चार अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बहादर सिंह ने कहा कि जिस समय हरविंदर सिंह की पत्नी गांव की सरपंच थी, उस समय वह भी गांव के पंचायत सदस्य थे। उन्होंने कहा कि उस समय हरविंदर सिंह ने सरकारी फंड में बड़े घोटाले किए थे, जिसकी उन्होंने शिकायत की है और उसी समय से हरविंदर सिंह का परिवार उनसे रंजिश रखता है। उन्होंने कहा कि उन पर पहले भी हमले हो चुके है। जिसकी शिकायत जीरकपुर थाने में की गई थी लेकिन उसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
उन्होंने कहा कि अब इतना बड़ा हमला हो जाने के बाद भी जीरकपुर पुलिस उन आरोपियों पर जमानती धराएं लगा रही थी लेकिन उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद गैर जमानती धराएं लगाई गई। उन्होंने कथित दोषियों को गिरफ्तार करने व उनके परिवार की सुरक्षा करने व उन्हें न्याय दिलाने की मांग की है।

0 Comments