Thursday, 22 October 2026
Breaking News
श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व
मनोरंजन Trending

‘कॉकरोच’ का सम्मान

मनमोहन सिंह ‘दानिश’

आजकल ‘कॉकरोच’ काफी महत्वपूर्ण विषय बन गया है। जब से बेरोजगारों की तुलना ‘कॉकरोच’ से हुई है तब से सारे कॉकरोच खुद पर गर्व करने लगे हैं। वे कहते हैं कि अगर वे इस धरती पर नहीं होते तो बेरोजगारों की तुलना किससे की जाती। आज तक किसी ने कॉकरोच को इतनी इज्ज़त नहीं दी थी जितनी उसे अब मिली है। आखिर कोई बुद्धिजीवी ही उसे यह सम्मान दे सकता था। अब पता चला है कि जिनके पास काम नहीं होता, जो रोज़गार दफ्तर के चक्कर काटते रहते हैं वे कॉकरोच की ही श्रेणी में समझे जाते रहेंगे।

वैसे भाषा के मामले में हम ने पिछले कुछ सालों में बहुत तरक्की की है। भाषा की मर्यादा तो अब केवल किताबों तक सीमित होकर रह गई है। हमारी विधानसभाओं, संसद, और अब न्यायपालिका में भी कमाल की भाषा बोली जाती है। आदमी को बिल्कुल बाज़ार जैसा वातावरण लगता है। देश के थानों की भाषा तो पहले से ही उच्च कोटि की है।

पुलिस वाले चाहें तो विभिन्न अवसरों में दी जाने वाली गलियों का पूरा शब्दकोश तैयार कर दें। बड़ी प्रतिभाशाली है हमारी पुलिस। खैर, अब तो ऊपर से नीचे तक भाषा का स्तर एक सा हो गया है। चलो इस मामले तो बराबरी हुई। तो सोचता हूं कि इस तरह की भाषा सिखाने के लिए कोई कोचिंग सेंटर ही खोल लूं। सुना है आजकल कोचिंग सेंटर वाले खूब कमाई कर रहे हैं। उन्हीं की बदौलत पेपर भी लीक होते हैं। मतलब कमाई मोटी है। देख लो मेरे बेरोज़गार दोस्तो धंधा बुरा नहीं है।

0 Comments