Saturday, 19 September 2026
Breaking News
जब सरकार गैंगस्टरों को जेलों से लाकर हलका इंचार्ज बनाएगी, तो नशा माफिया का बेलगाम होना तय है : सुनील जाखड़ उत्तम आर्जव धर्म की आराधना के साथ श्रद्धालुओं ने की आत्मशुद्धि एवं आत्मकल्याण की भावना बाबा रामदेव भादवा नवमी पर राम दरबार में होगा विशाल जम्मा जागरण व भंडारा माँ जानकी सेवा समिति चंडीगढ़ ट्राइसिटी द्वारा आयोजित श्री विश्वकर्मा पूजा एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ भव्य समापन नई दिल्ली में ब्रिक्स का संदेश: भारत की वैश्विक भूमिका के लिए बढ़े अवसर बरनाला सीमा में बिछी हुई थिंक गैस पाइपलाइन लीक सेवा संकल्प अभियान का नशा मुक्ति हरियाणा-नमो मैराथन के आयोजन से हुआ आगाज दशलक्षण पर्व का भव्य शुभारंभ, शांतिधारा एवं घट यात्रा के साथ श्रद्धालुओं ने की आराधना राजस्थान में सीपीएम के बढ़ते कदम जीसीसीबीए सेक्टर-50 ने मरीजों के लिए एकत्र किए 80 यूनिट रक्त
पंजाब Trending

भारत-पाक सरहद पर मनाया स्वतन्त्रता दिवस

भयंकर गर्मी में हजारों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान।

फाजिल्का- देश के स्वतन्त्रता दिवस के उपलक्ष्य में फाजिल्का की भारत-पाक सीमा के अंतरराष्ट्रीय सादकी बार्डर पर देश भक्ति का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सीमा से जानकारी देते बार्डर एरिया विकास फ्रंट के प्रधान व बी.एस.एफ. के साथी लीलाधर शर्मा ने बताया कि सीमा पर प्रातः राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद सीमा पर लगे 120 फुट ऊंचे तिरंगे को भी सलामी दी गई। भयंकर गर्मी व धूप के बावजूद सुबह से सांयकाल तक लगभग 25000 दर्शक देश के विभिन्न भागों से बार्डर पर देश भक्ति दिखाने आये। टीम बंगला (सादकी बार्डर) द्वारा रुपेश बांसल, उमेश कुमार वहीं अन्य पदाधिकारीयों के सहयोग से सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने ड्रैसों में उपस्थित हो प्रोग्राम पेश किये व हि कलाकारों ने देश भक्ति के गीत गाये।

समारोह में बी.एस.एफ. के कमांडैंट अजय कुमार, अमित शर्मा, एम.एस. बिष्ट, व अन्य अधिकारियों के इलावा फाजिल्का के विधायक नरेन्द्रपाल सिंह सवना, खुशबू सावन सुखा भी विशेष तौर पर उपस्थित रहें। बी.एस.एफ. अधिकारियों ने सीमा प्रहरियों को फलों का टोकरा भेंट किया वहीं बार्डर एरिया विकास फ्रंट की तरफ से अधिकारियों व जवानों का मिठाईयों से मुंह मीठा करवाया गया।

उधर पाकिस्तानी सीमा पर रिट्रीट देखने आये हजारों लोगों ने भारतीय सांस्कृतिक प्रोग्राम को देखा। सांय रिट्रीट सैरामनी के बाद भारत माता की जय, वंदे मातरम से सीमा को गूंजमय कर दिया। रात को रंगबिरंगी लाईटों से सीमा चौकी को सजाया गया।